सत्याग्रह अन्ना हजारे पर आधारित नहीं - प्रकाश झा!
प्रकाश झा की इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म सत्याग्रह का हाल ही में ट्रेलर लॉंच हुआ। मुंबई के ताज होटल में ट्रेलर लॉंच के दौरान अमिताभ बच्चन, प्रकाश झा, मनोज बाजपेयी और अम़ता राव मौजूद थे। साथ ही जैसा कि प्रकाश झा ने बताया था कि फिल्म का ट्रेलर लॉंच ग्लोबल होगा वैसे ही हुआ। करीना कपूर और अजय देवगन दोनो लंदन से लाइव थे और इवेंट के दौरान उन्होंने पूछे जा रहे सवालों के जवाब भी दिये। इवेंट की शुरुआत में ही प्रकाश झा ने सत्याग्रह फिल्म की कहानी और फिल्म के किरदारों के बारे में जानकारी दी और साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि सत्याग्रह फिल्म का अन्ना हजारे से कोई लिंक नहीं है।
सत्याग्रह के ट्रेलर लॉंच इवेंट की शुरुआत में ही सबसे पहले प्रकाश झा ने फिल्म सत्याग्रह के बारे में बताते हुए कहा कि सत्याग्रह फिल्म का अन्ना हजारे के आंदोलन से कोई लिंक नहीं है। बल्कि सत्याग्रह फिल्म एक बाप और बेटे की कहानी है। अमिताभ एक पिता का किरदार निभा रहे हैं जो कि अपने बेटे को खो देता है और अजय देवगन एक बेटे का किरदार निभा रहे हैं जो कि अपने पिता की तलाश में है। परिस्थितियां कैसे दोनों को एक साथ लाती हैं और दोनों सच के लिए सत्याग्रह करते हैं। ये फिल्म इस रिलेशन पर आधारित है।
सत्याग्रह फिल्म के इस इवेंट के दौरान जब हमने अमिताभ बच्चन से पूछा कि उन्होंने सत्याग्रह फिल्म की शूटिगं शुरु होने से पहले कहा था कि वो भी खुद अगले जन्म मे पत्रकार बनना चाहते हैं तो आज की मीडिया के बारे में उनका क्या कहना है? इसपर अमिताभ ने हंसते हुए कहा कि मैं पागल नहीं कि इतनी मीडिया के सामने मीडिया की बुराई करुंगा। अमिताभ ने आगे ये भी कहा कि आप क्या चाहते हैं कि मैं मीडिया को बुरा भला कहूं।


Click it and Unblock the Notifications