बेबो ने कहा प्यार किया जाता है दिखाया नहीं
शादी के बाद पहले से और ज्यादा हसीन हो गयीं करीना कपूर इन दिनों बेबाकी पर उतर आयी हैं। फिल्म सत्याग्रह की शूटिंग में व्यस्त .करीना ने कहा कि उनके हिसाब से प्यार करने की चीज है ना कि दिखाने की।
इसी सोच के साथ उनके और अजय देवगन के बीच के प्यार को फिल्म में दिखाया गया है। सत्याग्रह प्रेम कहानी नही हैं। फिल्म में दो मैंच्योर लोगों के प्यार को दर्शाया गया है। जो कि बहुत ही शालीनता के साथ फिल्माया जायेगा इसलिए जो लोग फिल्म के लवमेकिंग सींस के बारे में बात कर रहे हैं वो बेकार और बकवास है।
आपको बतातें चले कि करीना ने ऐसा क्यों कहा है, क्योंकि कहा जा रहा है कि फिल्म सत्याग्रह में करीना हीरो अजय देवगन के साथ इंटिमेट सींस देने वाली हैं। करीना औऱ अजय देवगन के बीच के दृश्य काफी हॉटऔर बोल्ड होने वाले हैं।15 अगस्त को रिलीज होने वाली फिल्म सत्याग्रह में लीड रोल अमिताभ बच्चन,अजय देवगन, करीना कपूर और अमृता रॉव निभा रहे हैं। फिल्म अन्ना हजारे के आंदोलन पर आधारित है। फिल्म के निर्माता-निर्देशक प्रकाश झा हैं। फिल्म की शूटिंग भोपाल में हो रही है।
kareena kapoor ajay devgan satyagrah saif ali khan prakash jha करीना कपूर अजय देवगन सत्याग्रह सैफ अली खान अमिताभ बच्चन प्रकाश झा


Click it and Unblock the Notifications
