..................... अक्षय कुमार की राम सेतु में इन दो साउथ कलाकारों की एंट्री? Satyadev and Nassar will be the part of Akshay Kumar's Ram Setu! - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार की राम सेतु में इन दो साउथ कलाकारों की एंट्री? अब होगा बड़ा धमाका!

सुपरस्टार अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडीज और नुसरत भरूचा की फिल्म राम सेतु को लेकर काफी समय से चर्चा है। कुछ महीनों पहले इसकी शूटिंग शुरु हुई थी लेकिन बाद में कोरोना काल और लॉकडाउन के कारण इसको रोक दिया गया था। लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है वो आपको काफी ज्यादा चौकाने वाली है। पता चला है कि इस फिल्म में साउथ के दो कलाकारों की एंट्री हुई है।

पिंकविला की एक खबर की मानें तो इस फिल्म में सत्यदेव और नस्सर की एंट्री हो गई है। नस्सर ने अक्षय कुमार के साथ इसके पहले फिल्म राउडी राठौर में काम किया था और विलेन के किरदार में नजर आए थे।

ram setu, akshay kumar, राम सेतु, अक्षय कुमार

पता चला है कि स्टारकास्ट इनकी एंट्री के बाद काफी शानदार हो गई है और सभी मिलकर फिल्म में काफी बड़ा धमाका करने वाले हैँ। राम सेतु से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक कुछ समय पहले सामने आया था। लंबे बालों और साधारण लुक में वह इस पोस्टर में नजर आए।

तैयारियों में जुट चुके हैं

तैयारियों में जुट चुके हैं

हाल में ही अक्षय कुमार ने बच्चन पांडे फिल्म की शूटिंग खत्म की है और अब वह नई फिल्म की तैयारियों में जुट चुके हैं। हाल में ह फिल्म के निर्देशक अभिषेक शर्मा ने रामसेतु को लेकर बातचीत की थी।

रामसेतु

रामसेतु

इस दौरान उन्होंने अक्षय कुमार के किरदार और लुक को लेकर भी जवाब दिया था। निर्देशक ने बताया कि अक्षय कुमार रामसेतु में एक आर्कियोलॉजिस्ट की भूमिका निभा रहे हैं।

डिफरेंट किरदार

डिफरेंट किरदार

इसका मतलब ये हुआ कि, अक्षय कुमार का अबतक का सबसे डिफरेंट किरदार होगा।

फैंस इंंतजार कर रहे हैं

फैंस इंंतजार कर रहे हैं

इतना तो तय है कि अक्षय कुमार की ये फिल्म रिलीज के बाद काफी बड़ा धमाका करने वाली है और इसके लिए फैंस इंतजार कर रहे हैं।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के अलावा अक्षय कुमार सूर्यवंशी, बेल बॉटम, पृथ्वीराज और बच्चन पांडे को लेकर चर्चा में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X