राम गोपाल वर्मा ने तोड़ा अरुण शर्मा से नाता, सत्या 2 होगी नवंबर में रिलीज!
सत्या फिल्म को लेकर राम गोपाल वर्मा को बहुत सारे पॉजिटिव कमेंट्स मिल रहे हैं। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज तक को फिल्म काफी अच्छी लगी है। सभी ने फिल्म की काफी तारीफ की है। यहां तक कि अमिताभ बच्चन ने भी राम गोपाल वर्मा की फिल्म सत्या 2 के प्रमोशन में अपनी भागीदारी दी है। राम गोपाल वर्मा की फिल्म सत्या 2 पहले 28 अक्टूबर को रिलीज हो रही थी लेकिन एल आर एक्टिविस्ट के साथ कुछ पंगे हो जाने के चलते फिल्म की रिलीज पोस्टपोन कर दी गयी है। राम गोपाल वर्मा ने कल ट्वीट किया "एल आर एक्टिव अरुण शर्मा के साथ कुछ इश्यू हो जाने के चलते हमे उनके साथ अलग होने को कहा गया है। इसलिए सत्या 2 की रिलीज पोस्टपोन कर दी गयी है।"
उसके बाद उन्होने एक और ट्वीट किया और लिखा "एल आर एक्टिव अरुण शर्मा के साथ अलग होने के बाद सत्या 2 अब 25 अक्टूबर के बजाय 8 नवंबर को रिलीज होगी।" राम गोपाल वर्मा के इस ट्वीट के बाद कुछ लोगों ने कमेंट भी किया कि उन्हें सत्या 2 का बेसब्री से इँतजार ता लेकिन अब फिल्म और आगे पोस्टपोन हो गयी है। तो उन्हें और इंतजार करना होगा। फिल्हाल राम गोपाल वर्मा सत्या 2 को मिल रहे पॉजिटिव कमेंट्स से काफी खुश हैं।


Click it and Unblock the Notifications












