Manoj Bajpayee : द फैमिली मैन 3 के फैंस को झटका, श्रीकांत तिवारी नहीं किंग की वापसी Video

Manoj Bajpayee Satya: बॅालीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए भीकू म्हात्रे के लौटने की जानकारी साझा दी है। इस खबर के सामने आते ही मनोज बाजपेयी के फैंस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। दिलचस्प यह है कि मनोज बाजपेयी यहां सत्या 2 की बात कर रहे हैं और कई फैंस ने उनसे यह पूछ लिया है कि फैमिली मैन का अगला सीजन कब आ रहा है? फैमिली मैन अभिनेता ने प्रसिद्ध भीकू म्हात्रे की वापसी की ओर इशारा करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। फिल्म के प्रतिष्ठित बीजीएम का उपयोग करते हुए अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रोमो जारी किया । दिलचस्प बात यह है कि हिट्ज म्यूजिक ने भी कल ट्विटर पर 'मुंबई का किंग कौन?' पूछा था।

मनोज बाजपेयी ने बोला सत्या 2 की वापसी
मनोज बाजपेयी ने भी #भिकूम्हात्रे के साथ जवाब दिया जो कि सत्या फिल्म का एक प्रसिद्ध डायलॉग है। 90 के दशक की इस कल्ट क्लासिक ने हमें कई प्रतिष्ठित किरदार और गाने दिए जिसे हम आज भी बेहद पसंद करते हैं। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि हमें जल्द ही 90 के दशक के क्लासिक का दूसरा भाग देखने मिल सकता है।

सत्या 2 क्या बनेगी सीरीज
हालांकि यह फिल्म होगी या सीरीज इसे लेकर कोई अभी तक कोई तय जानकारी सामने नहीं आयी है। मनोज बाजपेयी के इस सत्या 2 वीडियो को इंस्टाग्राम पर 1 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

फैंस ने बोला फैमिली मैन चाहिए
कई यूजर्स भीकू म्हात्रे की लौटने का इंतजार कर रहे हैं तो एक यूजर ने लिखा है कि भीकू छोड़ो श्रीकांत तिवारी वापस आ जाओ। वहीं एक महिला फैन ने सवाल करते हुए कहा है कि फैमिली मैन की वापसी कब हो रही है

मनोज बाजयेपी को सत्या ने बनाया हिट
इससे सभी वाकिफ हैं कि मनोज बाजपेयी की गिनती हिंदी सिनेमा के काबिल और दिग्गज अभिनेताओं में होती है। सत्या से लेकर फैमिली मैन तक, उनके द्वारा निभाए गए सभी किरदारों से हम सभी वाकिफ हैं। रामगोपाल वर्मा की फिल्म सत्या में उनके द्वारा निभाया गया किरदार भीकू म्हात्रे ने उन्हें बॅालीवुड में खड़े होने की मजबूत जगह दी है।


Click it and Unblock the Notifications











