बिग बी की जगह संजू बाबा

By Jaya Nigam
बिग बी की जगह संजू बाबा

ऋचा शर्मा

बीबीसी संवाददाता

संजय दत्त फ़िल्म 'सत्ते पे सत्ता' के रीमेक में अमिताभ बच्चन का रोल निभाएंगे.

निर्देशक राज सिप्पी की 1982 की हिट फ़िल्म ‘सत्ते पे सत्ता’ के रीमेक में संजय दत्त, अमिताभ बच्चन की भूमिका करेंगे.

संजय दत्त न सिर्फ़ ऐक्टिंग कर रहे हैं बल्कि वो इस फ़िल्म के निर्माता भी हैं. फ़िल्म के निर्देशन की ज़िम्मेदारी सोहम शाह को सौंपी गई है.

बीबीसी के साथ एक ख़ास बातचीत में सोहम शाह ने बताया कि क्यों उन्होंने ‘सत्ते पे सत्ता’ को दोबारा बनाने के बारे में सोचा.

सोहम ने कहा, “मुझे संजय दत्त की फ़िल्म कंपनी के लिए एक फ़िल्म बनानी थी. संजय चाहते थे कि हम कॉमेडी बनाएं. मैं दो-तीन विषयों पर काम कर रहा था. ‘सत्ते पे सत्ता’ मेरी सबसे पसंदीदा फ़िल्मों में से है, ये एक ‘कल्ट’ और ‘क्लासिक’ फ़िल्म है, इसलिए हमने इसे चुना. कहानी इतनी बढ़िया है कि अगर आज भी दोबारा बनाई जाती है तो लोगों को पसंद आएगी.”

‘सत्ते पे सत्ता’ सात भाईओं की कहानी है. फ़िल्म में अमिताभ बच्चन बड़े भाई थे जबकि सचिन, कंवलजीत सिंह, शक्ति कपूर और पेंटल ने उनके छोटे भाईओं की भूमिका निभाई थी.

लेकिन फ़िल्म के रीमेक में बाकी कास्ट अभी तय नहीं हुई है.

इस बारे में सोहम कहते हैं, “स्क्रिप्ट पर काम हो रहा है और कहानी की मांग के हिसाब से नए और पुराने चेहरे हो सकते हैं. फ़िल्म की कहानी मूल रूप से वही रहेगी हालांकि उसमें आज के माहौल के हिसाब से कुछ बदलाव होंगे.”

इससे पहले भी बॉलीवुड में पुरानी फ़िल्मों का रीमेक बना है. जहां संजय लीला भंसाली की ‘देवदास’ और फ़रहान अख़्तर की ‘डॉन’ हिट थीं, वहीं ‘कर्ज़’, ‘उमराव जान’ और ‘शोले’ की रीमेक्स दर्शकों को आकर्षित नहीं कर पाई थीं.

पुरानी हिट फ़िल्म के रीमेक बनाने की चुनौतियों के बारे में सोहम का कहना है, “रीमेक बनाने में आपको पता होता है कि आप ऐसी फ़िल्म बना रहे हैं जिसे लोगों ने पहले पसंद किया था और उम्मीद होती है कि दर्शक फिर से उसे पसंद करेंगे. लेकिन दबाव और चुनौतियां हर फ़िल्म के साथ जुड़े होते हैं. अगर मैं नई फ़िल्म भी बना रहा होता, तब भी उससे उम्मीदें जुड़ी होतीं और दबाव भी होता.”

फ़िल्म की शूटिंग अप्रैल 2011 में शुरु होगी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X