Satish Shah के जाने के बाद उनकी पत्नी का क्या होगा? एक्टर की बीवी को गंभीर बीमारी और साथ देने वाला कोई नहीं!

Satish Shah

Satish Shah Wife Disease: मनोरंजन की दुनिया इन दिनों मशहूर अभिनेता सतीश शाह के निधन से दुखी है। 25 अक्टूबर 2025 को 74 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे किडनी फेल होने की वजह से दुनिया को अलविदा कह गए।

सतीश शाह की पत्नी भी हैं बीमार

सतीश शाह ने अपने करियर में 'ये जो है जिंदगी', 'साराभाई वर्सेस साराभाई' जैसे सुपरहिट शोज और कई फिल्मों में यादगार किरदार निभाए थे। उनकी मौत से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री दोनों में गहरा शोक है। लेकिन इस गम के बीच एक और भावुक खबर सामने आई है। सतीश शाह की पत्नी मधु शाह गंभीर बीमारी अल्जाइमर (Alzheimer's) से जूझ रही हैं।

पत्नी के लिए जिंदा रहना चाहते थे सतीश शाह

सतीश शाह के करीबी दोस्त और एक्टर सचिन पिलगांवकर ने उनके आखिरी दिनों को याद करते हुए बताया कि सतीश शाह अपनी पत्नी की देखभाल के लिए जिंदगी से लड़ते रहे। सचिन ने कहा- 'दुर्भाग्य से मधु जी की तबीयत भी ठीक नहीं थी। उन्हें अल्जाइमर है। इस साल सतीश ने किडनी ट्रांसप्लांट करवाया था क्योंकि वो ज्यादा समय तक जिंदा रहकर मधु की देखभाल करना चाहते थे। वो डायलिसिस पर थे और इससे पहले बायपास सर्जरी भी करा चुके थे, जो सक्सेसफुल रही थी।'

सतीश शाह ने अपनी आखिरी सांस तक पत्नी के लिए डेडिकेशन और प्यार दिखाया। अपनी खुद की तबीयत खराब होने के बावजूद, वो सिर्फ इस उम्मीद में जिंदा रहना चाहते थे कि वे अपनी पत्नी का साथ निभा सकें।

क्या होता है अल्जाइमर?

अल्जाइमर एक ऐसी बीमारी है जो दिमाग पर असर डालती है। इस बीमारी में इंसान की याददाश्त धीरे-धीरे कमजोर होने लगती है। मरीज को चीजें याद नहीं रहतीं, फैसले लेने में मुश्किल होती है और रोजमर्रा के काम करने में परेशानी आने लगती है। यह बीमारी ज्यादातर 65 साल से ज्यादा उम्र के लोगों में पाई जाती है। दुनियाभर में डिमेंशिया (Dementia) के 60-80% मामलों की वजह यही बीमारी होती है।

अल्जाइमर क्यों होता है?

डॉक्टरों के अनुसार, इस बीमारी की वजह दिमाग में दो प्रोटीन- Amyloid और Tau का असामान्य तरीके से जमा होना है। ये प्रोटीन दिमाग की कोशिकाओं (न्यूरॉन्स) के बीच के कनेक्शन को बाधित कर देते हैं। धीरे-धीरे Plaques और Tangles बन जाते हैं जो दिमाग की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं। सबसे पहले असर हिप्पोकैम्पस (Hippocampus) पर होता है, जो दिमाग का वो हिस्सा है जो याददाश्त और सीखने की क्षमता को कंट्रोल करता है।

More from Filmibeat

Read more about: satish shah
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X