..................... Satish Shah prayer meet Wife Madhu Shah lost sense, Rupali Ganguli request Media to Not cover Aunty Madhu - Hindi Filmibeat

सतीश शाह की प्रेयर मीट में पत्नी मधु ने खोया सुध, रुपाली गांगुली ने मीडिया से हाथ जोड़कर की ये विनती...

Satish Shah

बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में अपनी हंसी ठहाकों की वजह से फैन्स के दिलों में जगह बनाने वाले सतीश शाह ने बीते दिन 25 अक्तूबर को दुनिया को अलविदा कह दिया था। सतीश शाह लंबे समय से किडनी की बीमारी से परेशान थे। उन्होंने पत्नी की देखभाल के लिए किडनी ट्रांसप्लांट करावया, लेकिन किडनी फेलियर होने की वजह से उनका निधन हो गया। बीते दिन सतीश शाह की अंतिम यात्रा में तमाम सितारे शामिल हुए थे। वहीं आज 27 अक्तूबर को सतीश शाह की प्रेयर मीट रखी गई जिसमें सतीश शाह के दोस्त, परिवार वालों और सितारों ने मिलकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मधु शाह ने गाया पति के लिए गाना

बता दें कि इस मौके पर फिल्म और टीवी जगत के सितारे शामिल हुए। सोनू निगम, जॉनी लीवर, पद्मिनी कोल्हापुरे, जेडी मजीठिया, पवन मल्होत्रा, पूनम ढिल्लों, नितीश अग्रवाल, डेविड धवन, सुप्रिया पिलगांवकर, रजित कपूर, आनंद देसाई, शत्रुघ्न सिन्हा, राकेश रोशन, दिव्या दत्ता समेत तमाम सितारों को भावुक श्रद्धांजलि देते देखा गया। बता दें कि सतीश शाह की प्रेयर मीट में उनकी पत्नी मधु शाह आईं थीं। मधु शाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि दो लोग पकड़कर मधु शाह को हॉल में ले जाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान मधु एक दम बेसुध नजर आईं। मधु शाह ने सोनू निगम के साथ मिलकर सतीश शाह का पसंदीदा गाना भी गाया। इस दौरान सभी की आंखें नम हो गई थीं।

रुपाली ने की रिक्वेस्ट

लेकिन जैसे ही मधु शाह घर लौटने के लिए हॉल से निकल रही थीं तभी रुपाली गांगुली पहले आकर मीडिया से हाथ जोड़कर प्रार्थना करती हैं कि वह उनकी काकी यानी कि मधु शाह को कैप्चर ना करें। रुपाली बार-बार पैपराजी से रिक्वेस्ट करती हैं। इतना ही नहीं वह मीडिया से यह भी कहती हैं कि वह थोड़ी दूरी बनाए रखें।

इस बीमारी से जूझ रही हैं मधु

आपको बता दें कि सतीश शाह की पत्नी मधु शाह को अल्ज़ाइमर की बीमारी है। अल्ज़ाइमर एक ऐसी बीमारी है जो धीरे-धीरे करके इंसान की याददाश्त कमजोर कर देती है। वहीं एक समय के बाद लोग चीजों को, चेहरों को, नाम पता और धीरे-धीरे इस बीमारी से जूझ रहे लोग अपनी रोजमर्रा की जरूरत की चीजों को भी भूल जाते हैं। बता दें कि सतीश शाह अपनी पत्नी का ध्यान रखने के लिए ही जीना चाहते थे।

Read more about: satish shah rupali ganguli
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X