Satish Shah की प्रेयर मीट में राकेश रोशन ने किया शत्रुघ्न सिन्हा को इग्नोर ? वायरल वीडियो देख दंग रह गए फैन्स

भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता सतीश शाह अब इस दुनिया में नहीं है। सतीश शाह के निधन की खबर सुन फैन्स और सितारों को धक्का लगा। बीते दिन सतीश शाह पंचतत्व में विलीन हो गए। वहीं आज 27 अक्तूबर को सतीश शाह की प्रेयर मीट रखी गई जहां तमाम सितारे एक्टर को श्रद्धांजलि देने के लिए जमा हुए। हंसी ठहाके लगाने वाले सतीश शाह की प्रेयर मीट में आकर सितारे भावुक हो गए। बता दें कि सितारों ने सतीश शाह की प्रेयर मीट में आकर उनके पसंदीदा गाने गाए। सोनू निगम ने मधु शाह के साथ मिलकर सतीश शाह का पसंदीदा गाना गाया जिसे सुनकर सभी की आंखों से आंसू बहने लगे।
सतीश शाह की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सितारे
बता दें कि सतीश शाह का प्रेयर मीट में तमाम सितारे नजर आए। सोनू निगम, जॉनी लीवर, पद्मिनी कोल्हापुरे, जेडी मजीठिया, पवन मल्होत्रा, पूनम ढिल्लों, नितीश अग्रवाल, डेविड धवन, सुप्रिया पिलगांवकर, रजित कपूर, आनंद देसाई, शत्रुघ्न सिन्हा, राकेश रोशन के साथ ही तमाम सितारों ने सतीश शाह की प्रेयर मीट में शामिल होकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की, लेकिन इसी प्रेयर मीट के दौरान कुछ ऐसा हुआ जो कैमरे में कैद हो गया अब यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर फैन्स के होश उड़ गए हैं।
राकेश रोशन ने किया शत्रुघ्न सिन्हा को इग्नोर
दरअसल हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सतीश शाह की प्रेयर मीट से पहले राकेश रोशन निकल आते हैं। वह बाहर आकर फोन में बिजी हो जाते है। वहीं थोड़ी ही देर में शत्रुघ्न सिन्हा निकलते हैं, लेकिन शत्रुघ्न सिन्हा को देखकर राकेश रोशन मुंह फेर लेते हैं। जिस तरह से दोनों एक दूसरे को इग्नोर करते हैं उसे देखकर फैन्स अनुमान लगा रहे हैं कि कहीं दोनों के बीच कोई टकराव तो नहीं। इस वीडियो को देख एक यूजर ने लिखा- उधर प्रेयर मीट चल रही है इस इन दिनों की कॉन्ट्रोवर्शी कलर हो रही है। वहीं दूसरे ने लिखा- हद हो गई देख तो लो क्या माहौल है।


Click it and Unblock the Notifications











