कॉमेडी के बादशाह सतीश शाह का निधन, लंबे समय से इस बीमारी से लड़ रहे थे जंग...

Satish Shah

Satish Shah passes away: बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक में धूम मचाने वाले एक्टर सतीश शाह को कौन नहीं जानता। उन्होंने अपने अभिनय और कॉमेडी डायलॉग्स से लोगों का दिल जीता है, लेकिन आपको बता दें कि आज दोपहर यानी कि 25 अक्टूबर 2:30 बजे के आसपास उनका निधन हो गया। बताया जा रहा है कि सतीश शाह लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे।ॉ

बीमारी से थे परेशान...

बॉलीवुड इंडस्ट्री की तरफ से एक के बाद दुखद खबर सामने आ रही है। पहले पीयूष पांडे की निधन की खबर ने लोगों को झकझोर दिया था वहीं अब पॉपुलर एक्टर सतीश शाह के निधन की खबर सुन फैन्स को बड़ा झटका लगा है। लंबे समय से बीमारी से जूझने की वजह से 74 साल की उम्र में सतीश शाह ने दुनिया को अलविदा कह दिया। आपको बता दें कि सतीश शाह फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। उन्होंने कई बड़ी फिल्में और हिट टीवी शोज किए हैं। जिसकी वजह से वह आज भी वह लोगों के दिलों में बसते हैं।

कई हिट शोज़ दे चुके हैं सतीश शाह

सतीश शाह के काम की बात करें तो टीवी शोज में तो उन्होंने कमाल कर दिया था। 'साराभाई वर्सेज साराभाई' में उन्होंने अपने किरदार से लोगों को दीवाना बना दिया था। उनके कई इस शो के वीडियो सोशल मीडिया पर आज भी वायरल होते हैं। इसके अलावा 'घर जमाई' 'बीवी तो बीवी साला रे साला' इतना ही नहीं साल 1984 में आया उनका सिटकॉम 'ये जो है जिंदगी' आज भी याद किया जाता है।

फिल्मों में भी दिखा चुके हैं कमाल

गुजरात के मांडवी में जन्में सतीश शाह हमेशा से ही एक्टर बनना चहाते थे। उन्होंने टेलीविजन इंस्टिट्यूड से पढ़ाई की और फिर फिल्मों में अपना लक आजमाने लगे। उनकी पहली फिल्म भगवान परशुराम आई थी। इसके अलावा वह 'जानें भी दो यारों' (1983) 'यह जो है जिंदगी' (1984) 'कल हो ना हो' (2003) 'मैं हूं ना' (2004) 'फना' (2006) 'ओम शांति ओम' (2007) 'हमशक्ल्स' (2014)

Read more about: satish shah
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X