..................... Satish Shah Last 30 Minutes of life unconscious at house CPR in ambulance found dead in hospital - Hindi Filmibeat

सतीश शाह के आखिरी 30 मिनट, घर पर हुए बेहोश एम्बुलेंस में CPR, फिर अस्पताल पहुंचते ही..

Satish Shah

Satish Shah Last 30 Minutes: टेलीविजन और फिल्म जगत के मशहूर अभिनेता सतीश शाह के निधन की खबर से पूरा देश सदमे में है। लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे 74 वर्षीय अभिनेता का निधन किडनी फेल होने के कारण हुआ। उनके जाने से मनोरंजन जगत में शोक की लहर है और साथी कलाकार लगातार दुख व्यक्त कर रहे हैं।

इस बीच मुंबई के पी.डी. हिंदुजा अस्पताल एवं मेडिकल रिसर्च सेंटर ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है, जिसमें सतीश शाह के अंतिम क्षणों से जुड़ी जानकारी साझा की गई है। अस्पताल की ओर से बताया गया कि अभिनेता के बेहोश होने की सूचना मिलने पर तुरंत इमरजेंसी टीम एम्बुलेंस के साथ उनके घर पहुंची। वहां उन्हें अचेत अवस्था में पाया गया। बयान में कहा गया कि, "सतीश शाह को एम्बुलेंस में ही सीपीआर दिया गया, जो अस्पताल पहुंचने तक जारी रहा। तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। वे भारतीय सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री के एक उम्दा कलाकार थे, जिनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा।"

सतीश शाह के साथ लोकप्रिय शो 'साराभाई वर्सेज साराभाई' में काम कर चुके अभिनेता राजेश कुमार ने गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा, "मेरे लिए यह व्यक्तिगत क्षति है, ऐसा लगता है जैसे मैंने अपने पिता को खो दिया हो।"

जानकारी के अनुसार, सतीश शाह का पार्थिव शरीर 26 अक्टूबर 2025 की सुबह 10 बजे से 11 बजे तक उनके निवास स्थान पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे पवन हंस श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सतीश शाह को उनके शानदार अभिनय और यादगार किरदारों के लिए सदैव याद किया जाएगा।

Read more about: satish shah bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X