Satish Shah Funeral: सतीश शाह की अंतिम विदाई में शामिल हुए ये सितारे, फूट-फूट कर रोईं रुपाली गांगुली...

Satish Shah Funeral

Satish Shah Funeral: बॉलीवुड और टीवी जगत में अपने नाम का डंका बजा चुके सतीश शाह अब इस दुनिया में नहीं हैं। सभी को हंसाने वाले सतीश शाह ने बीते दिन सभी को अलविदा कह दिया। लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे सतीश शाह की आखिरी समय पर किडनी फेल हो जाने की वजह से उनका निधन हो गया। बता दें कि उनके निधन की खबर ने फैन्स ही क्या सितारों और राजनेताओं तक को तोड़ कर रख दिया है। बता दें कि आज यानी कि 26 अक्तूबर को उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है। सतीश शाह को अंतिम विदाई देने के लिए तमाम सितारे नजर आए।

रुपाली गांगुली

आपको बता दें कि रुपाली गांगुली सतीश शाह की लाडली थीं। सतीश शाह रुपाली को अपनी बेटी की तरह प्यार करते थे। किसी भी खास मौके पर रुपाली अपने अंकल सतीश शाह को अपने घर बुलाती थीं। रुपाली और सतीश शाह के कई वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। वहीं सतीश शाह के निधन की खबर सुन रुपाली गांगुली टूट गई हैं।

डेविड धवन

डायरेक्टर डेविड धवन भी सतीश शाह को अंतिम विदाई देने आए। इस मौके पर डेविड अंदर से टूटे नजर आए। दोनों ने अपने करियर की शुरुआत साथ में की थी। दोनों काफी अच्छे दोस्त भी थे। वहीं सतीश के निधन की खबर सुन डेविड धवन शॉक्ड रह गए।

अली असगर

सतीश शाह की अंतिम विदाई में अली असगर भी शामिल हुए। अली के चेहरे पर मायूसी नजर आ रही है। भले ही दोनों ने साथ में काम नहीं किया है, लेकिन दोनों ही इसी इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और सतीश शाह एक बहुत ही लीजेंड अभिनेता रहे हैं। उनकी अंतिम विदाई में शामिल हुए के लिए तमाम फिल्मी सितारे एकजुट हुए हैं।

दिलीप जोशी

बता दें कि सतीश शाह ने फिल्मों के साथ ही टीवी इंडस्ट्री में भी काम किया है। इसलिए फिल्म स्टार्स के साथ ही तमाम टीवी अभिनेताओं को भी देखा गया। बता दें कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा के जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

नसीरुद्दीन शाह

आपको बता दें कि नसीरुद्दीन शाह और सतीश शाह भी अच्छे दोस्त थे। आए दिनों दोनों किसी ना किसी मौके पर मिलते थे। वहीं अब नसीरुद्दीन शाह अपने दोस्त को अंतिम विदाई देने के लिए अपने बेटे विवान के साथ शामिल हुए हैं।

फराह खान

जानी मानी फिल्ममेकर और डायरेक्टर फराह खान भी सतीश शाह की अंतिम विदाई में शामिल हुई हैं।

More from Filmibeat

Read more about: satish shah
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X