चिता के सामने गाना गाकर सतीश शाह को दी अंतिम विदाई, रुपाली गांगुली के नहीं रुके आंसू, जिसने देखा, वो बस रोया!

Satish Shah death

Satish Shah Funeral: फिल्म और टीवी जगत के जाने-माने एक्टर सतीश शाह का शनिवार यानि 25 अक्टूबर 2025 को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। किडनी की बीमारी की वजह से 74 साल की उम्र में उनका निधन हुआ।

सतीश शाह ने अपने शानदार एक्टिंग से लाखों दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी। उनका अंतिम संस्कार रविवार, 26 अक्टूबर 2025 को किया गया, जिसमें कई टीवी और बॉलीवुड सितारे शामिल हुए और इसी दौरान एक ऐसा पल भी आया, जब सतीश शाह के फैंस काफी इमोशनल हो गए।

'साराभाई वर्सेस साराभाई' टीम ने दी विदाई

सतीश शाह के सबसे यादगार कैरेक्टर्स में से एक था- इंद्रवदन साराभाई, जो सुपरहिट शो 'साराभाई वर्सेस साराभाई' में उन्होंने निभाया था। उनकी पूरी टीम भी अंतिम संस्कार में पहुंची और उन्होंने अपने प्रिय 'इंदु अंकल' को एक बेहद इमोशनल अंदाज में अलविदा कहा। एक वीडियो में JD मजेठिया, रूपाली गांगुली, सुमीत राघवन, आतिश कपाड़िया, देवेन भोजानी और राजेश कुमार एक साथ शो का टाइटल सॉन्ग गाते हुए नजर आए। यह वीडियो इतना इमोशनल था कि देखने वालों की आंखें नम हो गईं।

वीडियो में रूपाली गांगुली खुद को रोक नहीं पाईं और फूट-फूट कर रोने लगीं। उन्होंने शो में मोनिशा साराभाई, यानी सतीश शाह की बहू का किरदार निभाया था।

राजेश कुमार ने कही ये बात

राजेश कुमार, जिन्होंने शो में रोशेश साराभाई का रोल निभाया था, उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट लिखी। उन्होंने लिखा- 'यह मेरे लिए बेहद दर्दनाक वक्त है... अब तक यकीन नहीं हो रहा कि सतीश जी हमारे बीच नहीं रहे। ऐसा महसूस हो रहा है जैसे मैंने अपने पिता को खो दिया हो। वो जिंदगी से भरपूर और बेहद मजेदार इंसान थे। उन्होंने अपने टैलेंट से खुद का नाम बनाया और हर दिल में जगह बनाई। यह इंडस्ट्री और हमारी साराभाई फैमिली दोनों के लिए बहुत बड़ा नुकसान है।'

सुमीत राघवन भी हुए इमोशनल

शो में साहिल साराभाई का किरदार निभाने वाले सुमीत राघवन ने भी सतीश शाह को याद करते हुए एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में वो बहुत भावुक दिखे और बोले- 'Love you Satish kaka... Love you dad... We all love you and miss you Indu... Narad Muni...' उनके शब्दों से साफ था कि सुमीत के लिए सतीश शाह सिर्फ ऑनस्क्रीन पिता नहीं, बल्कि असली जिंदगी में भी बेहद करीब थे।

सेलिब्रिटीज ने जताया दुख

सतीश शाह के निधन के बाद कई बॉलीवुड और टीवी सितारों ने सोशल मीडिया पर दुख जताया। हर किसी ने उन्हें एक खुशमिजाज, जोशीले और प्रेरणादायक कलाकार बताया। उनका जाना न केवल इंडस्ट्री के लिए, बल्कि दर्शकों के लिए भी एक बड़ी क्षति है।

More from Filmibeat

Read more about: satish shah
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X