भड़के रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश- लोगों का कहना है, मैं केस मुफ्त में लड़ रहा हूं, अटैक हो रहा है
सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती शुरू से अपने हाई प्रोफाइल वकील सतीश मानेशिंदे को लेकर चर्चा में है। सतीश मानेशिंदे की लाखों की फीस को लेकर भी रिया चक्रवर्ती की कमाई पर भी कई खबरें सामने आयी है। सतीश इससे पहले भी हाई फीस के सवालों पर जवाब दे चुके हैं।
लेकिन इस बार एक बार फिर से उन्होंने रिया चक्रवर्ती की फीस को लेकर चल रही खबरों पर तंज कसा है। हाल ही में एक न्यूज चैनल से बातचीत में सतीश मानेशिंदे ने ये साफ कहा है कि जिस तरह की अफवाह उनकी फीस को लेकर और रिया चक्रवर्ती को लेकर चल रही है वो सीधे तौर पर गलत है।

उसमें किसी भी तरह की कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने इसे पूरी तरह से गलत बताया है।आपको बता दें कि सतीश मानेशिंदे लोकप्रिय क्रिमिनल लॅायर हैं। वह कई बड़े स्टार्स यानी कि संजय दत्त के मुंबई ब्लास्ट केस से लेकर सलमान खान के एक केस पर भी उन्हें जमानत दिला चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications