सलमान खान ने पूरा किया कमिटमेंट, बॉडीगार्ड शेरा के बेटे टाइगर को इस फिल्म से करेंगे लॉन्च, डायरेक्टर भी लॉक!

सुपरस्टार सलमान खान को लेकर मशहूर है कि उनको जब भी कोई अच्छा टैलेंट दिखता है तो वो उनको फिल्मों में लॉन्च जरूर करते हैं। इस वक्त उनको लेकर एक बार फिर से चर्चा है और इस बार उनके बॉडीगार्ड शेरा के बेटे का नंबर आ गया है। जी हा, सलमान खान ने काफी पहले इस बात को लेकर ऐलान किया था कि वो शेरा के बेटे टाइगर को फिल्मों में लॉन्च करेंगे।
अब ये तो सभी जानते हैं कि भाई ने एक बार जो कमिटमेंट कर दिया उसके बाद वो किसी की नहीं सुनते हैं।पिंकविला की मानें तो इस फिल्म को लेकर काम जारी है और सलमान खान ने अपने सबसे शानदार निर्देशक को इस फिल्म की बागडोर सौंप दी है।
जी हां, खबरों की मानें तो तेरे नाम डायरेक्टर सतीश कौशिक इस फिल्म को निर्देशित करते नजर आने वाले हैं।स्क्रिप्ट तैयार है, नैरेशन हो चुका है और अब टाइगर के अपोजिट एक्ट्रेस की तलाश की जा रही है।

टाइगर के अपोजिट कौन सी एक्ट्रेस नजर आएगी
सलमान खान इसपर भी काम कर रहे हैं कि टाइगर के अपोजिट कौन सी एक्ट्रेस नजर आएगी।हालांकि एक्ट्रेस को लेकर किसी तरह का ऐलान नहीं हुआ है लेकिन फिल्म साल 2023 में शूट होना शुरु हो जाएगी।

ब्रेक दे चुके हैं
मेगास्टार सलमान खान इसके पहले सोनाक्षी सिन्हा, प्रनूतन बहल, अथिया शेट्टी, सूरज पंचोली और जहीर इकबाल जैसे सितारों को ब्रेक दे चुके हैं और उनको लॉन्च करने में उनका ही हाथ है।

शेरा का बेटा
अब शेरा का बेटा टाइगर इस फिल्म से कैसा धमाका करता है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। बात करें सलमान खान की तो इस वक्त वो अपनी फिल्म टाइगर 3 और किसी का भाई किसी की जान को लेकर बिजी हैं।

2023 में रिलीज होंगी फिल्में
दोनों ही फिल्म साल 2023 में रिलीज होंगी और सलमान खान के फैंस को डबल गिफ्ट मिलेगा। सलमान खान के फैंस के लिए साल 2022 पूरी तरह से खाली रहा है और ऐसा कहा जा रहा है कि इसका इनाम जल्द ही मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications











