..................... Satish Kaushik के मर्डर के दावे पर भड़कीं पत्नी Satish Kaushik Wife got angry on the claims of his murder, broke the silence! - Hindi Filmibeat

Satish Kaushik के मर्डर के दावे पर भड़कीं पत्नी, चुप्पी तोड़ते हुए कर डाला इतना बड़ा खुलासा!

satish kaushik

सतीश कौशिक के ने निधन के बाद लगातार उनको लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही है और कई एंगल से इसको लेकर बात भी की जा रही है। लेकिन हाल ही में एक खबर सामने आई थी कि सतीश कौशिक का निधन नहीं हुआ बल्कि उनका मर्डर हुआ है। इसको लेकर सतीश कौशिक की पत्नी भड़क उठी हैं और उन्होने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए इस बार में बात की है। दावा किया जा रहा था कि सतीश कौशिक की हत्या व्यवसायी विकास मालू ने की थी।

व्यवसायी की दूसरी पत्नी ने उस पर ये चौंकाने वाले आरोप लगाए कि, ''उसने 15 करोड़ रुपये के कर्ज के कारण सतीश कौशिक की हत्या कर दी।'' इसके बाद से लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा है और सतीश कौशिक की पत्नी ने इसपर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

शशि कौशिक इस दौरान मीडिया से बात कर रहीं थीं और उन्होने कहा कि, ''मर्डर की बात पूरी तरह से झूठ है, कोई लड़ाई नहीं हुई थी, उन्होंने झूठे आरोप लगाए हैं। हमने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट दिखाई है जिसमें बताया गया है कि उन्हें 98% ब्लॉकेज था।

वह अपने पति से अलग हो गई हैं। इसलिए शायद वो दया दृष्टि के लिए ऐसी बातें कर रही हैं।'' जैसे ही उनका ये बयान सामने आया लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं और उनका कहना है कि सतीश जी के निधन पर इस तरह की बातें ना करें।

बता दें कि निधन के एक दिन पहले सतीश कौशिक ने अपने दोस्तों और साथी कलाकारों के साथ जमकर होली खेली थी और उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आईं थीँ। उनके निधन के बाद लोगों को भरोसा नहीं हो रहा था और उनके करीबी मित्र अनुपम खेर दुखी दिखाई दिए थे।

Read more about: satish kaushik
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X