Satish Kaushik- बेटी के लिए लंबे समय तक जीना चाहते थे सतीश कौशिक, रूमी जाफरी ने बताई वजह!

satish kaushik

Recommended Video

Satish Kaushik के जाने के बाद अकेली हुई बेटी वंशिका, Share की थ्रोबैक Photo, बॉन्ड देख fans इमोशनल

होली के एक दिन बाद एक ऐसी खबर आई जिसने सभी सिने प्रेमियों को हिलाकर रख दिया। मिस इंडिया का कैलेंडर हो या फिर पप्पू पेजर का किरदार.. वो हर जगह अपने अभिनय की खुशबू बिखेरकर चला गया। जी हां, हम बात कर रहे हैं बेहतरीन एक्टर और धमाकेदार डायरेक्टर सतीश कौशिक की जो कि अब हमारे बीच नहीं हैँ। हार्ट अटैक के कारण बीते दिन उनका निधन हो गया।

लेकिन अब एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो कि उनके फैंस को और भी दुखी करने वाली है क्योंकि सतीश कौशिक एक लंबी उम्र चाहते थे। लंबी उम्र पाने की चाहत का भी कारण था और इसका खुलासा अब हुआ है।

दरअसल वो अपनी बेटी वंशिका को जीवन में सेटल होना देखना चाहते थे और इस वजह वो एक लंबी उम्र की कामना करते थे। हालांकि ऐसा नहीं हुआ और वो काफी जल्दी हम सभी को छोड़कर चले गए।

रूमी जाफरी बोले

रूमी जाफरी बोले

इस बात का खुलासा रूमी जाफरी ने किया है। उन्होने बताया कि, "सतीश और मैं 30 से अधिक वर्षों से दोस्त थे। ये एकायक जाना बहुत नाइंसाफी है। और ऐसा नहीं था कि वह अपने स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रख रहे थे। वह समय पर खा रहे थे और सही खाना।

काफी समय तक जीवित रहना चाहते थे

काफी समय तक जीवित रहना चाहते थे

वह सुबह की सैर पर जा रहे थे। वह अपनी बेटी को जीवन में बसते हुए देखने के लिए काफी समय तक जीवित रहना चाहते थे। लेकिन भगवान के पास कुछ और ही था।"

सलमान खान के साथ एक प्रोजेक्ट को लेकर प्लानिंग कर रहे थे

सलमान खान के साथ एक प्रोजेक्ट को लेकर प्लानिंग कर रहे थे

रूमी का ये बयान खबरों का हिस्सा है और इसको लेकर उनके फैंस भी काफी दुखी है। ऐसा कहा जा रहा था कि काफी जल्दी सतीश कौशिक सलमान खान के साथ एक प्रोजेक्ट को लेकर प्लानिंग कर रहे थे।

निधन के एक दिन पहले

निधन के एक दिन पहले

सतीश कौशिक ने अपने निधन के एक दिन पहले मित्रों के साथ जमकर होली खेली थी और ऐसी लगा ही नहीं था कि ये उनके जीवन का आखिरी दिन है।

अनुपम खेर को इस दौरान बिलखते भी देखा गया

अनुपम खेर को इस दौरान बिलखते भी देखा गया

उनके अंतिम संस्कार के मौके पर कई सितारे पहुंचे और इसमें सलमान खान भी शामिल थे। अनुपम खेर को इस दौरान बिलखते भी देखा गया, वो करीब 45 साल से सतीश के दोस्त थे।

Read more about: satish kaushik
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X