Satish Kaushik को कार में सफर करते हुए आया हार्ट अटैक, निधन के बाद अब खूब वायरल हो रहा है उनका ये वीडियो

satish kaushik

Satish Kaushik Video: बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया है। सतीश के निधन के बाद जहां बी टाउन में शोक की लहर है तो वहीं सोशल मीडिया उनके लिए श्रद्धांजलि संदेशों से पटा दिखाई दे रहा है। इसी बीच अब सतीश कौशिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शायरी करते दिखाई दे रहे हैं और उनके साथ उनके खास दोस्त अनुपम खेर भी दिखाई दे रहे हैं।

सतीश कौशिक का ये वीडियो कपिल शर्मा शो का है। इस वीडियो को अब फैंस देख देखकर सतीश को याद कर रहे हैं उन्हे श्रद्धांजलि देते हुए इस वीडियो को काफी शेयर भी कर रहे हैं। वीडियो में सतीश कागज पर एक गंभीर सी शायरी पढ़ते दिखाई दे रहे हैं।

यहां देखिए सतीश कौशिक का वायरल वीडियो:

बता दें कि, सतीश कौशिक का पोस्टमार्टम दिल्ली के दीन दयाल अस्पताल में होगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनके शरीर को सुबह 5:30 बजे मोर्चरी में रखा गया है। आज ही उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए मुंबई लाया जाएगा।

सतीश कौशिक दिल्ली में पले-बढ़े थे। इसके बाद वो पुणे चले गए और FTII में एडमिशन ले लिया। उन्होंने बतौर थिएटर आर्टिस्ट भी कई शानदार प्ले किए। साल 1983 में उन्हें शेखर कपूर संग काम करने का मौका मिला और 'मासूम' फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर का काम किया। वो मूवी में बतौर एक्टर भी नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और बतौर डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, स्क्रीन राइटर काम किया। अपने 30 साल के करियर में उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया।

Read more about: satish kaushik bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X