Satish Kaushik: क्या यह भी कोई साजिश है....जानिए क्यूं सतीश कौशिक की बेटी ने डिलीट किया इंस्टा अकाउंट

Satish Kaushik: दिग्गज अभिनेता सतीश कौशिक का पिछले दिनों हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया है। अभिनेता के निधन के बाद कई सारी चीजें भी उनकी मौत को लेकर खबरें सामने आई जिसके बाद उनके फैंस ने उनकी मौत को साजिश भी बताया, लेकिन अभिनेता की पत्नी ने सारी खबरों को खारिज कर दिया था। अब सतीश कौशिक की बेटी ने वंशिका ने अपना इंस्टाग्राम डिलीज कर दिया है, जिससे फैंस के मन में कई सारे सवाल आ रहे हैं।
गौरतलब है कि सतीश कौशिक की मौत के मामले में आए दिन चौंकाने वाली जानकारियां सामने आ रही हैं। अभिनेता के परिवार और दोस्तों की ओर से अलग-अलग के दावे किए जा रहे हैं। वहीं पुलिस भी अभिनेता की मौत पर चौंकाने वाले खुलासे कर रही है।
इस सबके बीच में अब एक और बड़ी खबर सामने आई है कि, दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक की बेटी वंशिका ने भी अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया है, जो कि कई सारे सवाल छोड़ गया है। फिलहाल इसको लेकर वंशिका और उनकी मां की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
आपको बता दे कि, अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट करने से पहले वंशिका ने आखिरी पोस्ट में अपने पिता सतीश के साथ एक प्यारी तस्वीर साझा की थी। तस्वीर में वंशिका अपने पापा को गले लगाती हुई नजर आ रही थीं और वह दोनों एक साथ बहुत खुश नजर आ रहे थे।
गौरतलब है कि, आठ मार्च को सतीश कौशिक का निधन हुआ था। सतीश की मौत के बाद सान्वी मालू ने दावा किया था कि उनके पति ने 15 करोड़ को लेकर चल रहे झगड़े के एक मामले में अभिनेता की हत्या कर दी है। हालांकि, अभिनेता की पत्नी शशि कौशिक ने इस पर सफाई देते हुए इन आरोपों को खारिज कर दिया था।
अभिनेता की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई थी। इससे पहले वह पूरी तरह से स्वस्थ थे और सात मार्च को उन्होंने मुंबई में होली खेली थी। वहीं, आठ मार्च को वह दिल्ली में एक निजी फार्महाउस में होली पार्टी में शामिल हुए थे। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, उन्हें बचाया नहीं जा सका। अभिनेता की मौत के बाद फैंस और सेलेब्स ने शौक जताया था।


Click it and Unblock the Notifications












