Satish Kaushik: निर्देशक के निधन के बाद ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा 'तेरे नाम', दुखी फैंस ने किया रिएक्ट

Recommended Video
Satish Kaushik Passes Away: हर निर्देशक के करियर में एक फिल्म ऐसी होती है, जिसके लिए उन्हें सालों साल तक जाना जाता है। सतीश कौशिक के लिए वो फिल्म थी 'तेरे नाम'। आज जब निर्देशक हमारे बीच नहीं रहे, सोशल मीडिया पर लोग इस फिल्म को याद कर रहे हैं। ट्विटर पर तेरे नाम ट्रेंड कर रहा है और फैंस रिएक्ट कर रहे हैं।
अभिनेता- निर्माता- निर्देशक सतीश कौशिक का 66 की उम्र में बुधवार देर रात 1 बजे दिल्ली में हार्ट अटैक से निधन हो गया। जहां उन्हें उनके मशहूर किरदारों के लिए जाना जाता है, वहीं उन्होंने कई बड़ी फिल्मों का डायरेक्शन भी किया था.. जैसे कि रूप की रानी चोरों का राजा, हम आपके दिल में रहते हैं, हमारा दिल आपके पास है, तेरे नाम, बधाई हो बधाई.. आदि।
आज फैंस सतीश कौशिक की फिल्म तेरे नाम को याद कर रहे हैं। सलमान खान और भूमिका चावला स्टारर साल 2003 में रिलीज हुई ये फिल्म ना सिर्फ कंटेंट की वजह से काफी चर्चित रही थी, बल्कि फिल्म का म्यूजिक भी सालों साल लोगों का फेवरिट बना रहा।
लंबे समय से लोगों को तेरे नाम के सीक्वल का इंतजार था। सतीश कौशिक ने तेरे नाम 2 को लेकर बयान भी दिया था। उन्होंने खुलासा किया था कि वह तेरे नाम के सीक्वल पर काम कर रहे थे लेकिन उन्होंने सलमान के साथ फिल्म पर चर्चा नहीं की थी। उन्होंने बताया था कि वो फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं।
बहरहाल, निर्देशक के निधन के बाद फैंस सोशल मीडिया पर दुख जता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- Tere Naam 2 Impossible Without #SatishKaushik .. वहीं, दूसरे ने लिखा- अब तेरे नाम के सीक्वल पर कोई बातचीत नहीं होगी.. :(


Click it and Unblock the Notifications











