Satish Kaushik के निधन पर ऋचा चड्ढा ने जताया शोक- 'वो जिंदगी से भरपूर, सबके चहेते इंसान थे'- EXCLUSIVE

satish-kaushik-passes-away-richa-chadha-says-she-is-numb-he-was-encouraging-full-of-life-exclusive

Recommended Video

Satish Kaushik के निधन से पहले की ये आखिरी होली, हंसते-खिलखिलाते हुए कहा दुनिया को अलविदा! FilmiBeat

Satish Kaushik Passes Away: दिग्गज फ़िल्मकार और अभिनेता सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में निधन हो गया है। सतीश कौशिक गुरुग्राम में अपने एक दोस्त के घर होली मनाने गए थे और वहीं उन्हें दिल का दौरा पड़ा। दो दिनों पहले ही उन्होंने ऋचा चड्ढा समेत अन्य सेलेब्स के साथ मुंबई में होली खेली थी। लिहाजा, उनके निधन की खबर से सभी गहरे शोक में हैं।

सतीश कौशिक को याद करते हुए ऋचा चड्ढा ने फिल्मीबीट से कहा, "यह वास्तव में फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ा नुकसान है। मैं थोड़ी सुन्न हूं.. हमने अभी होली खेली, इंटरनेट पर जो फोटो है, वो 7 मार्च को दोपहर 2 बजे की है और हम 9 तारीख को सुबह 10 बजे बात कर रहे हैं कि वो चले गये। यह वास्तव में मेरे लिए बहुत ही चौंकाने वाला है। अली (फजल) और मैं दोनों बहुत दुखी हैं। हमने मार्च के इस महीने में मिलने की योजना बनाई थी। उनके परिवार के लिए मेरी हार्दिक संवेदना।"

अभिनेत्री ने अपनी यादें शेयर करते हुए कहा, "मुझे नहीं पता कि कैसे शुरू करूं, वह मुझसे पहली बार 2012-2013 में गैंग्स ऑफ वासेपुर के बाद मिले थे, लगभग 10 साल पहले। हमने काफी बात की, वह एक फिल्म करना चाहते थे। वो वास्तव में हमेशा बहुत प्रोत्साहित करते थे। वो हमेशा कहते थे कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप आउटसाइडर हैं या इनसाइडर। उन्होंने कहा था, अगर आपमें टैलेंट है तो आप सफल होंगे। वह हमेशा बहुत दयालु, उत्साही, मधुर, हमेशा जीवन से भरपूर, लोगों को हंसाने वाले, anecdotes से भरपूर थे। और अपने शुरुआती के दिनों की कहानियां सुनाया करते थे। मुझे उनके साथ कई मौकों पर समय बिताने का मौका मिला, एक बार फ्लाइट में, एक बार हम उनके घर पर मिले, एक बार हमने कुछ स्क्रिप्ट्स पर चर्चा की। वो सबके चहेते इंसान थे। उन्होंने अपने जीवन में बहुत सारी परेशानियां देखीं और बहुत सारे दुःख भी देखे लेकिन वे हमेशा आशावादी, हमेशा आभारी रहे।"

Read more about: satish kaushik richa chadha
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X