Satish Kaushik Death: सतीश कौशिक का निधन, अनुपम खेर का भावुक पोस्ट- 45 साल की दोस्ती पर पूर्णविराम!

फिल्म इंडस्ट्री से बुरी खबर सामने आई है। अपने अभिनय से खूब हंसाने वाली सतीश कौशिक हमेशा के लिए दुनिया छोड़कर चले गए हैं। अभिनेता और डायरेक्टर सतीश कौशिक का गुरुवार तड़के निधान हो गया। उनके करीबी दोस्त अनुपम खेर ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि 45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम लग गया। उन्होंने आगे कहा कि सतीश के बिना जीवन पहले की तरह कभी नहीं रहेगा।
अनुपम खेर ने किया ये ट्वीट
अनुपम खेर ने ट्वीट करके अपने सबसे खास दोस्त को खोने का दुख जाहिर किया है। उन्होंने सतीश कौशिक के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- जानता हूं 'मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है!' पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त सतीश कौशिक के बारे में लिखूंगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था। 45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम !! Life will NEVER be the same without you SATISH ! ओम् शांति!
जानता हूँ “मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है!” पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त #SatishKaushik के बारे में लिखूँगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था।45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम !! Life will NEVER be the same without you SATISH ! ओम् शांति! 💔💔💔 pic.twitter.com/WC5Yutwvqc
— Anupam Kher (@AnupamPKher) March 8, 2023
गुड़गांव में आया हार्ट अटैक
सतीश कौशिक का निधन हार्ट अटैक से हुआ है। मीडिया से बातचीत के दौरान अनुपम खेर ने बताया कि कि सतीश कौशिक का शव इस समय गुड़गांव के फोर्टिस अस्पताल में रखा गया है। पोस्टमार्टम के बाद आज दोपहर में उनका पार्थिव शरीर उनके मुम्बई स्थित घर लाया जाएगा और फिर यहीं पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सतीश कौशिक किसी से मिलने के लिए गुड़गांव में किसी के फार्महाउस गये हुए थे। फार्महाउस से लौटते वक्त कार में सतीश कौशिक को आया हार्टअटैक आया और फिर उन्हें गुड़गांव के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया।


Click it and Unblock the Notifications