Satish Kaushik: जब बिन ब्याही मां बनने वाली थी नीना गुप्ता और सतीश कौशिक ने रखी ये शर्त, दिया था ऐसा ऑफर...

satish kaushik neena gupta

Recommended Video

जब Satish Kaushik ने pregnant Neena Gupta के सामने रख दिया था शादी का Proposal, रो पड़ी थीं एक्ट्रेस

Satish Kaushik Wife And Daughter: बॉलीवुड अभिनेता सतीश कौशिक के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए सतीश कौशिक के निधर पर दुख जाहिर कर रहे हैं और उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनकी आत्मा की शांति की कामनाएं कर रहे हैं। सतीश कौशिक जहां फिल्मों में कई अलग अलग किरदारों के लिए मशहूर हुए एक अलग ही मुकाम हासिल कर चुके थे तो वहीं उनके पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चाओं में रही।

पिछले दिनों नीना गुप्ता की किताब 'सच कहूं तो' लॉन्च होने के बाद ही सतीश सुर्खियों में आए थे। दरअसल, एक वक्त था जब सतीश कौशिक नीना गुप्ता से शादी करना चाहते थे। नीना गुप्ता ने अपनी किताब 'सच कहूं तो' में इसी से जुड़ा एक जिक्र किया है। दरअसल, शशि से शादी करने से पहले सतीश ने नीना को शादी के लिए प्रपोज किया था। उस समय नीना प्रेग्नेंट थीं।

उन्होंने नीना से कहा था कि 'टेंशन मत लो। अगर बच्चे का स्किन डार्क हुआ तो बोलना कि वो मेरा है और हम शादी कर लेंगे।' नीना और सतीश दोनों बहुत अच्छे दोस्त थे और वो नीना को सपोर्ट करना चाहते थे।

बता दें कि सतीश कौशिक का निधन हार्ट अटैक से हुआ है। मीडिया से बातचीत के दौरान अनुपम खेर ने बताया कि कि सतीश कौशिक का शव इस समय गुड़गांव के फोर्टिस अस्पताल में रखा गया है। पोस्टमार्टम के बाद आज दोपहर में उनका पार्थिव शरीर उनके मुम्बई स्थित घर लाया जाएगा और फिर यहीं पर उनका अंतिम‌ संस्कार किया जाएगा। सतीश कौशिक किसी से मिलने‌ के लिए गुड़गांव में किसी के फार्महाउस गये हुए थे। फार्महाउस से लौटते वक्त कार में सतीश कौशिक को आया हार्टअटैक आया और फिर उन्हें गुड़गांव के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया।

सतीश कौशिक दिल्ली में पले-बढ़े थे। इसके बाद वो पुणे चले गए और FTII में एडमिशन ले लिया। उन्होंने बतौर थिएटर आर्टिस्ट भी कई शानदार प्ले किए। साल 1983 में उन्हें शेखर कपूर संग काम करने का मौका मिला और 'मासूम' फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर का काम किया। वो मूवी में बतौर एक्टर भी नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और बतौर डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, स्क्रीन राइटर काम किया। अपने 30 साल के करियर में उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया।

Read more about: satish kaushik neena gupta
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X