Satish Kaushik Family: बेटे की मौत से टूट गए थे सतीश कौशिक, 16 साल बाद 56 की उम्र में बने थे बेटी के पिता

satish kaushik family

Recommended Video

Satish Kaushik Biography: जब 2 साल के बेटे की मौत से टूट गए थे सतीश कौशिक, फिर सरोगेसी से बने पिता!

Satish Kaushik Wife And Daughter: बॉलीवुड अभिनेता सतीश कौशिक के निधन की खबर ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। 66 साल की उम्र में हार्ट अटैक के कारण सतीश कौशिक का निधन हो गया है। सतीश अपने पीछे पत्नी और एक बेटी को छोड़ गए हैं। जहां फिल्मी दुनिया में सतीश ने काफी लोकप्रिया और नाम हासिल किया तो वहीं उनकी पर्सनल लाइफ में उन्होंने काफी उतार चढ़ाव देखे। दरअसल, सतीश कौशिक अपने 2 साल के बेटे की मौत से बुरी तरह से टूट गए थे।

बेटे की मौत के करीब 16 सालों बाद सतीश के घर बेटी पैदा हुई। सतीश कौशिक की बेटी का जन्म सेरोगेसी के जरिए हुआ था। बेटी के जन्म के समय सतीश 56 साल के थे। दूसरी बात पिता बनने के 10 साल बाद अब सतीश कौशिक का निधन हो गया है। ऐसे में उनकी पत्नी और बच्ची सदमे में हैं।

बता दें कि सतीश कौशिक ने साल 1985 में शशि कौशिक से शादी की थी। साल 1996 में उनके बेटे की मौत हो गई थी। वो सिर्फ दो साल का था। बेटे की मौत ने सतीश को झकझोर दिया था। किसी तरह से उन्होंने खुद को संभाला था। फिर साल 2012 में 16 साल बाद सरोगेट मदर के जरिए बेटी वंशिका का जन्म हुआ था। उस समय सतीश 56 साल के थे।

बता दें कि निधन से पहले सतीश कौशिक ने फिल्मी सितारों के साथ जमकर होली भी सेलिब्रेट की थी और होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी फैंस के साथ शेयर की थीं।

सतीश कौशिक का निधन हार्ट अटैक से हुआ है। मीडिया से बातचीत के दौरान अनुपम खेर ने बताया कि कि सतीश कौशिक का शव इस समय गुड़गांव के फोर्टिस अस्पताल में रखा गया है। पोस्टमार्टम के बाद आज दोपहर में उनका पार्थिव शरीर उनके मुम्बई स्थित घर लाया जाएगा और फिर यहीं पर उनका अंतिम‌ संस्कार किया जाएगा। सतीश कौशिक किसी से मिलने‌ के लिए गुड़गांव में किसी के फार्महाउस गये हुए थे। फार्महाउस से लौटते वक्त कार में सतीश कौशिक को आया हार्टअटैक आया और फिर उन्हें गुड़गांव के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया।

Read more about: satish kaushik bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X