Satish Kaushik Last Video: निधन से पहले सतीश कौशिक का आखिरी वीडियो, हार्ट अटैक से पहले इस हालत में दिखे

Satish Kaushik Last Video Viral: फिल्म स्टार और डायरेक्टर सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया है। सोशल मीडिया पर सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला काफी तेजी से चल रहा है। जहां बी टाउन में शोक की लहर दौड़ गई है तो वहीं तमाम सेलेब्स रुआंसा आंखों के साथ सतीश कौशिक के घर उनकी पत्नी और बच्ची को सांत्वना देने के लिए पहुंच रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर सतीशा कौशिक का एक आखिरी वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, 7 मार्च को होली के अवसर पर जावेद अख्तर के घर जब सतीश कौशिक होली खेलने पहुंचे तो किसे पता था कि यह उनके साथ बिताए गए चंद आखिरी यादगार पल हैं। जावेद अख्तर के घर होली पार्टी में जाते सतीश कौशिक को पैपराजी ने स्पॉट किया था और उनके ये ही आखिरी वीडियो था जो कि अब उनके फैंस को काफी भावुक कर रहा है।
आपको बता दें कि सतीश कौशिक ने पहले अपने एक 2 साल के बेटे को खो दिया था। जिसके बाद वह पूरी तरह टूट गए थे। फिर इस दुखद घटना के 16 साल बाद वह 56 साल की उम्र में सेरोगेसी के माध्यम ये एक बेटी के पिता बने थे। बता दें कि, सतीश कौशिक का पोस्टमार्टम दिल्ली के दीन दयाल अस्पताल में होगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनके शरीर को सुबह 5:30 बजे मोर्चरी में रखा गया है। आज ही उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए मुंबई लाया जाएगा।
सतीश कौशिक दिल्ली में पले-बढ़े थे। इसके बाद वो पुणे चले गए और FTII में एडमिशन ले लिया। उन्होंने बतौर थिएटर आर्टिस्ट भी कई शानदार प्ले किए। साल 1983 में उन्हें शेखर कपूर संग काम करने का मौका मिला और 'मासूम' फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर का काम किया। वो मूवी में बतौर एक्टर भी नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और बतौर डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, स्क्रीन राइटर काम किया। अपने 30 साल के करियर में उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया।
जल्द ही सतीश कौशिक 'कागज 2' और 'इमरजेंसी' में नजर आएंगे। वह बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि यह फिल्म उनके दिल के काफी करीब है। इसलिए जल्द ही वह इसके तीसरे पार्ट पर भी विचार करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications