Satish Kaushik Last Tweet: मरने से पहले सतीश कौशिक ने मुस्कुराते हुए किया था यह आखिरी ट्वीट

satish kaushik last post

Satish Kaishik Last Holi: होली की ठीक अगली सुबह ही बॉलीवुड से एक बुरी खबर आयी है। एक्टर सतीश कौशिक का निधन हो गया है। उनके जिगरी दोस्त अनुपम खेर ने उनके निधन के खबर की पुष्टि की है। 67 साल की उम्र में सतीश कौशिक का निधन हार्ट अटैक से गुरुवार की अहले सुबह हो गयी। इस खबर से ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि आम लोगों में भी शोक की लहर दौर गयी है। सतीश कौशिक ऐसे एक्टर थे जिन्हें हर तरह के लोग पसंद करते थे। फिल्म 'मिस्टर इंडिया' में उनका कैलेंडर का किरदार हर किसी के जेहन में आज भी ताजा है। सतीश कौशिश ने मरने से ठीक एक दिन पहले ही मुस्कुराते हुए होली की तस्वीरें ट्वीटर पर शेयर की थी। इसके साथ ही उन्होंने अपने चाहनेवालों को होली की बधाई भी दी थी।

किया था आखिरी ट्वीट : सतीश कौशिक ने 7 मार्च को ट्वीटर पर होली की फोटो शेयर करते हुए सभी को होली की बधाई दी थी। इन तस्वीरों में सतीश बेहद खुश नजर आ रहे हैं। सतीश जुहू के जानकी कुटिर में होली पार्टी में शामिल हुए थे। इस पार्टी में उनके साथ जावेद अख्तर, बाबा आजमी, शबाना आजमी, अली फजल और ऋचा चड्ढा भी मौजूद थे। सतीश ने इन तस्वीरों को ट्वीट करते हुए लिखा था, 'कलरफुल और फन होली। नव विवाहित जोड़ी (अली फजल और ऋचा चड्ढा) से मिला। सभी को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं।'

अनुपम खेर ने की मौत की पुष्टि : अपने जिगरी दोस्त सतीश कौशिक की मौत की खबर पर मुहर लगाते हुए अनुपम खेर ने ट्वीट किया। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा है, "जानता हूं, 'मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है!' पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त सतीश कौशिक के बारे में लिखूंगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था। 45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम। जिन्दगी तुम्हारे बिना कभी भी पहले जैसी नहीं रहेगी सतीश। ओम शांति।"

56 साल की उम्र में बने थे दोबारा पिता : एक समय ऐसा भी था जब अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग से लोगों को गुदगुदाने वाले सतीश कौशिक पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा था। उनके महज 2 साल के बेटे ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। बेटे की मौत के बाद सतीश काफी टूट गये थे। लेकिन शादी के 16 सालों बाद, 56 साल की उम्र में सतीश के घर एक बार फिर से खुशियों ने दस्तक की और सरोगेसी के जरिए उनकी बेटी वंशिका का जन्म हुआ। इसके बाद सतीश की जिंदगी में खुशियां फिर से लौट आयी।

More from Filmibeat

Read more about: satish kaushik anupam kher
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X