तेरे नाम सीक्वल में जैसे ही फाईनल हुआ सलमान खान का नाम, आ गई ये BAD NEWS
सलमान खान तेर नाम सीक्वल कर रहे हैं। कल से ही ये खबर तेज़ी से चल रही है। लेकिन अब फिल्म के डायरेक्टर सतीश कौशिक ने इस खबर को केवल अफवाह बताया है। सतीश कौशिक ने बताया कि फिलहाल केवल फिल्म की स्क्रिप्ट फाईनल हुई है। इस बार की कहानी एक गैंगस्टर की है और नए चेहरों की तलाश की जा रही है।
गौरतलब है कि सलमान खान तेरे नाम करने को पहले भी तैयार नहीं थे। फिल्म के प्रोड्यूसर को गंजा एक्टर चाहिए था और सलमान डर गए कि एक बार बाल गए तो पता नहीं दोबारा आएं या ना आएं। इसलिए सलमान ने फिल्म रिजेक्ट कर दी थी। लेकिन फिर अचानक से उन्होंने फोन उठाया और प्रोड्यूस कहा, तुझे गंजा एक्टर चाहिए? मैंने बाल निकाल दिए। शूटिंग शुरू कर।
खबर है कि अब पुरानी बातें भूलकर सलमान और सतीश कौशिक एक बार फिर साथ आ रहे हैं। सतीश कौशिक एक हरियाणवी फिल्म बना रहे हैं - म्हारी छोरियां छोरो से कम हैं? केवल इस फिल्म की पंचलाइन ही नहीं कहानी भी दंगल से प्रेरित है। फिल्म एक हरियाणवी पिता की कहानी है जो बेटा चाहता है पर उसे बेटी होती है। बाद में ये बेटी एक आईपीएस अफसर बनकर अपने परिवार का नाम ऊंचा करती है।
इस फिल्म को प्रोड्यूस करेगी सलमान खान की होम प्रोडक्शन कंपनी - सलमान खान फिल्म्स। अब सलमान को आमिर खान की दंगल कितना पसंद थी ये तो सब जानते ही हैं। अब दंगल ना सही तो दंगल का डायलॉग ही सही। जहां तक बात है सलमान खान और सतीश कौशिक के साथ आने की तो ये अच्छी खबर है।


Click it and Unblock the Notifications