रात 1 बजे सतीश कौशिक ने ड्राइवर से कहा- मुझे अस्पताल ले चलो, अनुपम खेर ने बताई पूरी कहानी

Recommended Video
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सतीश कौशिक ने 66 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। बुधवार को हार्ट अटैक की वजह से दिल्ली के अस्पताल में उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर से बॉलीवुड समेत पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। सतीश कौशिक अपनी धारदार एक्टिंग के लिए जाने जाते थे। कॉमेडी फिल्मों के जरिए उन्होंने लोगों के दिल में खास जगह बनाई।
अनुपम खेर और अनिल कपूर, सतीश कौशिक के जिगरी दोस्त थे। अनुपम खेर ने अंतिम समय का वाक्या शेयर किया और बताया कि सतीश कौशिक का आखिरी वक्त कैसा रहा। अनुपम खेर ने ट्वीट कर सबको जानकारी दी कि, उनके जिगरी दोस्त सतीश कौशिक अब इस दुनिया में नहीं रहे। अनुपम खेर ने सतीश कौशिक के निधन की खबर पर पीटीआई से बातचीत की है।
उन्होंने बताया कि, 'सतीश कौशिक उस वक्त दिल्ली में अपने एक दोस्त के घर पर थे, जब उन्होंने बेचैनी की शिकायत शुरू हुई। उन्होंने कहा- 'वो बेचैनी महसूस करने लगे थे और ड्राइवर से अस्पताल ले जाने को कहा। रास्ते में ही उन्हें हार्ट अटैक आ गया। उस वक्त रात का करीब 1 बज रहा था।'
बता दें कि, सतीश कौशिक का पोस्टमार्टम दिल्ली के दीन दयाल अस्पताल में होगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनके शरीर को सुबह 5:30 बजे मोर्चरी में रखा गया है। आज ही उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए मुंबई लाया जाएगा।
सतीश कौशिक की फिल्मों की बात करें तो उनकी दो फिल्में अभी रिलीज नहीं हुई हैं। हालांकि, उन्होंने इन फिल्मों की शूटिंग पूरी कर ली थी। सतीश कौशिक 'इमरजेंसी' और 'पटना शुक्ला' में नजर आएंगे। 'इमरजेंसी' की मुख्य अदाकारा और निर्देशक कंगना रनौत ने सतीश कौशिक को अपना चीयरलीडर बताया है।


Click it and Unblock the Notifications