Satish Kaushik की मौत क्या हत्याकांड है? बिजनेसमैन की पत्नी का दावा- पति ने 15 करोड़ के लिए सतीश को मार डाला

Satish Kaushik Death: एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक की मौत का मामला अब बढ़ता ही जा रहा है और थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं इस केस में अब हत्या का एंगल भी जुड़ चुका है। दरअसल, सतीश कौशिक मामले में एक महिला ने ऐसा हैरान करने वाला खुलासा किया है। दिल्ली में रहने वाल बिजनेसमैन की पत्नी के दावे ने सबके होश उड़ा दिए हैं। उसने अपने पति पर आरोप लगाया है। कहा है कि उसके पति ने 15 करोड़ रुपये के लिए कथित तौर पर सतीश कौशिक की हत्या कर दी है।
महिला ने अपने पति के खिलाफ शिकायत करते हुए दावा किया है उसके पति ने कथित तौर पर 15 करोड़ रुपये के लिए सतीश कौशिक की हत्या कर दी। इतना ही नहीं महिला ने हत्या के कारण को लेकर भी दावा किया है और उसका कहना है कि दुबई में इनवेस्टमेंट के लिए उसने एक्टर से पैसे लिए थे। मगर वो लौटा नहीं रहा था।
महिला ने दिल्ली पुलिस आयुक्त के कार्यालय में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया गया है कि एक्टर पैसे वापस मांग रहे थे, जिसे उसका पति चुकाना नहीं चाहता था। महिला ने ये भी दावा किया है कि सतीश कौशिक की हत्या कुछ दवाइयों के जरिए की गई, जिसका इंतजाम उसी के पति ने किया था।
एक पुलिस अधिकारी ने हालांकि बताया था कि उन्होंने दिल्ली के फार्महाउस से कुछ 'दवाएं' बरामद की हैं, जहां हुई पार्टी में एक्टर शामिल हुए थे। और फिर उनरी कार्डियक अरेट्स की वजह से मौत हो गई थी। IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला के मुताबिक, 13 मार्च, 2019 को उसकी शादी बिजनेसमैन से हुई थी। उसके पति ने ही एक्टर से उसको मिलवाया था। इतना ही नहीं, पति से सतीश कौशिक अक्सर दुबई और भारत में मिलते भी रहते थे।
महिला के मुताबिक, 23 अगस्त, 2022 को सतीश कौशिक दुबई में उनके घर आए थे और उसके पति से अपने 15 करोड़ रुपये मांगे थे। महिला ने कहा, 'मैं ड्राइंग रूम में मौजूद थी जहां सतीश और मेरे पति की बहस हो गई थी। कौशिक कह रहे थे कि उन्हें पैसों की सख्त जरूरत है और तीन साल हो गए हैं जब उसने मेरे पति को इनवेस्टमेंट के लिए से 15 करोड़ रुपये दिए थे। सतीश ने यह भी कहा कि न तो कोई निवेश किया गया और न ही उनका पैसा लौटाया गया। वह अब खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।'
उन्होंने दुबई में हुई एक पार्टी में ली गई पति और कौशिक की एक फोटो भी शेयर की। महिला का आरोप है कि पार्टी में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का बेटा भी मौजूद था। 'मेरे पति ने सतीश से वादा किया था कि वह जल्द ही पैसे चुका देंगे। जब मैंने अपने पति से पूछा कि मामला क्या है, तो उन्होंने कहा कि सतीश के रुपये कोविड महामारी के दौरान वह खो चुके हैं। मेरे पति ने ये भी बताया कि वह एक्टर से छुटकारा पाने की प्लानिंग कर रहे थे।'
महिला ने कहा है कि उसके पति ने सतीश कौशिक को कोई प्रॉमिसरी नोट दिया था। लेकिन जैसे ही उसने निधन की खबर सुनी उसका पूरा शक पति पर ही गया। उसने कहा- मुझे पूरा शक है कि यह मेरे पति ही थे जिन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर साजिश रची और कौशिक को नशीला पदार्थ खिलाकर मार डाला। जिससे उनको पैसे न देने पड़े। पुलिस ने इस मामले में अभी तक कुछ कहा नहीं है लेकिन फार्महाउस पर हुई पार्टी में शामिल हुए 25 लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











