Satish Kaushik Funeral: सतीश कौशिक को आखिरी बार देखने पहुंचे रणबीर कपूर, अनुपम खेर समेत कई बॉलीवुड सितारे

Recommended Video
Satish Kaushik Death and Funeral: अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में बुधवार को दिल्ली में निधन हो गया। उनके निधन की खबर ने हिंदी फिल्म उद्योग को सदमे में डाल दिया है। सतीश दिल्ली में थे जब कार में सफर करते समय उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उनके पार्थिव शरीर को लेकर चार्टर्ड फ्लाइट मुंबई पहुंच चुकी है।
मुंबई में सतीश कौशिक के आवास पर रणबीर कपूर, अनुपम खेर, जावेद अख्तर, राज बब्बर, तन्वी आजमी, राखी सावंत, राकेश रोशन समेत कई सेलेब्स पहुंचे हैं। थोड़ी ही देर में सतीश कौशिक का अंतिम संस्कार होगा।
एक्टर को दिल का दौरा पड़ने के बाद गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की। हालांकि, 9 मार्च की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया था। वहां से उनका पार्थिव शरीर मुंबई लाया गया।

रणबीर कपूर पहुंचे
सतीश कौशिक के पार्थिव शरीर का दर्शन करने एक्टर रणबीर कपूर भी उनके घर पहुंचे हैं। इस दौरान वह सफेद कुर्ते में नजर आए। इनके अलावा शिल्पा शेट्टी और संजय कपूर भी पहुंचे।

फरहान अख्तर और जावेद अख्तर
सतीश कौशिक ने अपने करियर में कई पीढ़ियों के कलाकारों के साथ काम किया। उनके अंतिम यात्रा में भी सभी सितारे शामिल होते दिख रहे हैं। जावेद अख्तर, फरहान अख्तर, अनु मलिक भी इस मौके पर दिखे।

अभिषेक बच्चन
इस मौके पर अभिषेक बच्चन इमोशनल होकर अनुपम खेर को गले लगाते दिखे। वहीं, पंकज त्रिपाठी भी आखिरी विदाई में पहुंचे।

राखी सांवत
सतीश कौशिक की आखिरी विदाई में राखी सावंत भी शामिल होती दिखीं। अभिनेत्री ने सफेद सलवार- सूट पहन रखा था। अभिनेता के आखिरी दर्शन के लिए उनके घर में लोगों का तांता लगा है।


Click it and Unblock the Notifications