Satish Kaushik : अखबार में नाम छपवाने के जुनून ने सतीश कौशिक को बना दिया था एक्टर

गुरुवार की सुबह एक दुःखद खबर लेकर आयी। होली की खुमारी अभी ठीक तरह से उतरी भी थी कि बॉलीवुड ने अपना एक चमकता सितारा हमेशा के लिए खो दिया। एक्टर सतीश कौशिक का निधन हार्ट अटैक से गुरुवार की अहले सुबह हो गयी। उनकी मौत की पुष्टि उनके जिगरी दोस्त अनुपम खेर ने ट्वीट कर की। सतीश कौशिक के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौर गयी है। कंगना रनौत, मनोज बाजपेयी लेकर मधुर भंडारकर तक, सभी ने सतीश कौशिक के निधन पर शोक जताया है। आज एक्टर भले ही इस दुनिया में ना हो लेकिन उनके द्वारा निभाये गये किरदार हमेशा उनके फैंस को हंसाती और गुदगुदाती रहेगी। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उनका योगदान कोई नहीं भूल सकता है।
न्यूजपेपर में नाम छपवाने का जुनून :
सतीश कौशिश हमेशा से ही अपना नाम अखबारों में छपता हुआ देखना चाहते थे। वह अपने पिता को हमेशा कहते रहते थे, "मुझे अखबार में अपना नाम छपवाना है। मेरा नाम अखबार में जरूर आना चाहिए।" अपने इसी सपने को पूरा करते-करते सतीश कौशिक एक्टिंग के क्षेत्र में आ गये। सतीश कौशिक ने फिल्मों में कई यादगार किरदार निभाए हैं, जिनमें मुत्तू स्वामी, पप्पू पेजर, कुंज बिहारी, जर्मन, कैलेंडर और एयरपोर्ट जैसे किरदार शामिल हैं। उनका निभाया हुआ हर किरदार दर्शकों के बीच खासा लोकप्रिय रहा है। लेकिन, फिल्म 'मिस्टर इंडिया' में उनका निभाया 'कैलेंडर' का किरदार आज भी दर्शकों का फेवरेट है। फिल्म में गाया उनका गाना 'मेरा नाम है कैलेंडर, मैं तो चला किचन के अंदर' अक्सर फैंस गुनगुनाते रहते हैं।
इस तरह मिली थी पहली फिल्म :
सतीश कौशिक को उनका पहली फिल्म कैसे मिली, इसकी मजेदार कहानी उन्होंने खुद एक बार द कपिल शर्मा शो के दौरान बताया था। बकौल सतीश कौशिक, "उन दिनों मुझे पता चला कि मेरी किडनी में स्टोन हुई है। मैं अस्पताल से एक्सरे करवाकर लौट रहा था। उसी समय मुझे श्याम बेनेगल जी का फोन आया। उन्होंने मुझसे मेरी फोटो मांगी।" इसके बाद सतीश ने कहा, "उस समय मेरे पास फोटो नहीं थी और मुझे पता था कि फोटो के दम पर कास्टिंग नहीं होगी। मैंने माहौल को थोड़ा हल्का बनाने के लिए उनसे कहा,, मेरे पास मेरी फोटो तो नहीं है लेकिन एक्सरे रिपोर्ट जरूर है। मैं अंदर से बहुत अच्छा इंसान हूं।" सतीश कौशिक की इसी बात पर श्याम बेनेगल को हंसी आ रही और उनसे इंप्रेस होकर श्याम बेनेगल ने सतीश कौशिक को फिल्म 'मंडी' में कास्ट कर लिया।


Click it and Unblock the Notifications













