Satish Kaushik: अभिनेता के मौत के मामले में आज होगा खुलासा, जब दर्ज किया जाएगा विकास की पत्नी का बयान

Satish Kaushik: हिंदी सिनेमा जगत के शानदार और दिग्गज अभिनेता सतीश कौशिक का पिछले दिनों हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया था। अभिनेता के निधन ने मनोरंजन जगत में दुख की लहर छा गई थी, हर किसी से यूं अचानक अभिनेता के चले जाने पर दुख प्रकट किया। ऐसे में इन सबके बीच सतीश की मौत को विकास मालू की पत्नी सालवी हत्या का नाम दे रही है। अब केस में नए नए बदलाव आ रहे हैं, जिससे फैंस काफी परेशान हैं।
गौरतलब है कि अभिनेता सतीश कौशिक का होली के अगले दिन यानी नौ मार्च को निधन हो गया था। सतीश कौशिक होली वाले दिन दिल्ली में फंक्शन के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान उनका दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी।
अभिनेता के निधन के कुछ दिनों बाद विकास मालू की पत्नी सालवी हत्या का नाम दे रही है। आज इस मामले में दिल्ली पुलिस सालवी का बयान दर्ज करेगी, केस को लेकर कई सारी दूसरी चीजें उसके बाद ही सामने आएंगी। दरअसल बात ऐसी है कि, विकास मालू की पत्नी ने अपने पति पर 15 करोड़ के विवाद में सतीश की हत्या का आरोप लगाया है।
सूत्रों की मानें तो, दिल्ली पुलिस ने विकास की पत्नी सतीश के मामले में 11 बजे नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है। इस पर विकास मालू की पत्नी ने पुलिस के सामने शर्त रखी है कि जब तक वह लोग जांच अधिकारी इंस्पेक्टर विजय को नहीं हटाएंगे, तब तक वह पूछताछ के लिए नहीं आएंगी।
इस केस की खास बात यह है कि, सतीश की हत्या का दावा करने वाली विकास मालू की पत्नी ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर के नाम एक शिकायत मेल भेजा है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि अभिनेता सतीश की मौत की जांच के लिए जिस इंस्पेक्टर को असाइन किया गया है, उसने उनके रेप केस मामले में भी जांच को भटकाने की कोशिश की थी। इसलिए उन्होंने इंस्पेक्टर विजय को इस मामले से हटाने की मांग की है।
आपको बता दें कि पुलिस ने इससे पहले इस फॉर्म हाउस की तलाशी ली थी, जिसमें सतीश होली पार्टी के लिए पहुंचे थे। जांच के दौरान पुलिस को वहां से कुछ आपत्तिजनक दवाइयां बरामद हुई थी। अब तक इस मामले में पुलिस काफी लोगों से पूछताछ कर चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications












