..................... Satellite Shankar- Sooraj pancholi starrer film will be release on 8 November - Hindi Filmibeat

Satellite Shankar- सूरज पंचोली की धमाकेदार फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव- ये है नई डेट

हीरो फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता सूरज पंचोली इस समय फिल्म सैटेलाइट शंकर को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में हैं। इस फिल्म का ट्रेलर जब रिलीज हुआ था तो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आया था। लेकिन अब इस फिल्म को लेकर खबर एक बड़ा खबर सामने आई है। दरअसल सूरज पंचोली की इस फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है और अब ये फिल्म एक सप्ताह पहले रिलीज कर दी जाएगी।

सूरज पंचोली की इस फिल्म की नई रिलीज डेट है 8 नवंबर और अब आर्मी ऑफिसर बनकर वो 8 नवंबर को धमाका कर सकते हैं। सैटेलाइट शंकर के ट्रेलर की शुरुआत एक मैसेज से होती है और इसमें भगवान शिव के व्यक्तित्व को अलग तरीके से परिभाषित किया गया है।

satellite shankar, sooraj pancholi, सैटेलाइट शंकर, सूरज पंचोली

फिल्म में सूरज पंचोली के साथ मेघा आकाश हैं। सैटेलाइट शंकर के ट्रेलर में ड्रामा, एक्शन, रोमांस के साथ देशभक्ति भी है कूट कूटकर नजर आ रही थी।

फिल्म को इरफान ने डायरेक्ट किया है, सैटेलाइट शंकर को भूषण कुमार, मुराद खेतानी, कृष्ण कुमार और अश्विन वर्दे ने बनाया है, जिन्होंने 2019 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक कबीर सिंह दी है। अब इस फिल्म को लेकर सूरज पंचोली की फैंस काफी ज्यादा इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X