सलमान खान का तगड़ा स्टारडम.. ब्लॉकबस्टर फिल्में.. और 400 करोड़ की डील!
सलमान खान बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं और उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाका करती हैं। यही कारण है कि ज़ी नेटवर्क ने सलमान खान के साथ एक तगड़ी डील फाइनल की है। चैनल के सलमान की आने वाली 4 फिल्मों की सैटेलाइट राइट्स को 400 करोड़ में खरीदा है। जी हां, यानि की हर फिल्म का 100 करोड़। यह बॉलीवुड की सबसे बड़ी डील है।
धमाकेदार एक्शन का तहलका.. सुपरस्टार्स को तगड़ी टक्कर!
जाहिर है सलमान खान की पिछली फिल्म टाईगर जिंदा है कि बेजोड़ सफलता के बाद उनकी फिल्म की राइट्स लेना फायदे का सौदा ही साबित होगा। बता दें, आज से 6 साल पहले 2012 में सलमान खान ने स्टार नेटवर्क के साथ अपनी 8 फिल्मों की डील की थी.. जो उस वक्त का सबसे मंहगा डील था।

डील के अनुसार, सलमान खान की आने वाली 4 फिल्मों की सैटेलाइट राइट्स जी नेटवर्क के पास ही रहेगी। साथ ही सलमान को चैनल के लिए कुछ प्रमोशनल शूट भी करने होंगे। ये आज तक की सबसे बड़ी टेलीविजन डील है। इससे पहले टाइगर जिंदा है की सैटेलाइट राइट्स सोनी नेटवर्क ने 70 करोड़ में खरीदी थी।
बहरहाल, यहां जानें सलमान खान की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications