अक्षय कुमार की 400 करोड़ की फिल्म ने रिलीज से पहले कमाए 110 करोड़!
रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर 2.0 के सैटेलाइट राइट्स को 110 करोड़ रुपए में खरीदा गया है। रिलीज से पहले इस फिल्म ने करोड़ों की कमाई का रास्ता खुद के लिए खोल दिया है।
इस साल की बहुप्रतिक्षित फिल्मों की लंबी फेहरिस्त सबसे ऊपरी पायदान में साउथ की दो बड़ी फिल्मों के नाम शामिल हैं। बाहुबली 2 और 2.0। हाल ही में ये खबर आयी थी कि 2.0 की शूटिंग का काम 90 प्रतिशत पूरा हो गया है। इस फ़िल्म के केवल एक गाने की शूटिंग होना बाकी है।
मिली जानकारी के अनुसार अब या फिल्म के सैटेलाइट राइट्स को जी टीवी ने तकरीबन 110 करोड़ में खरीद लिया गया है। गौरतलब है कि यह फिल्म तमिल तेलुगु और हिंदी में रिलीज़ होगी।
सिर्फ तमिल ही नहीं बल्कि तेलुगु और हिंदी भाषा के भी सैटेलाइट राइट्स को करोड़ों रुपए में खरीद लिया गया है। इसकी मुख्य वजह 2.0 में हिंदी और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दो सुपरस्टार का होना है। रजनीकांत और अक्षय कुमार।

दूसरी तरफ इस फिल्म के प्रमोशन पर ही तकरीबन 40 करोड़ रुपए खर्च करने का प्लान तैयार कर लिया गया है। कुल मिलाकर देखा जाए तो 2.0 हिंदी और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लिए नहीं बल्कि पूरे इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिहाज से इस साल की सबसे बड़ी रिलीज मानी जा रही है।
इस आधार पर भी कहीं ना कहीं 2.0 की करोड़ों की कमाई को तय माना जा रहा है। बहरहाल चलिए जानते हैं कि आखिर क्यों यह इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है।


Click it and Unblock the Notifications