32 कीमोथेरेपी और बोन मैरो ट्रांसप्लांट से गुजरी ये एक्ट्रेस, ससुराल सिमर का एक्ट्रेस बोली- मुझे गंजा...

Shital Thakkar Cancer

Shital Thakkar Cancer: मशहूर टीवी सीरियल ससुराल सिमर का 2 में शीतल ठक्कर को दर्शकों का प्यार मिला। लेकिन क्या आपको पता है कि वह एक कैंसर सरवाइवर है और उन्होंने हाल ही में टीवी इंडस्ट्री में कम बैक किया है। एक्ट्रेस की कहानी भी बहुत इंस्पिरेशनल है और उन्होंने यह भी बताया कि जिंदगी और मौत की यह जंग जीतने के बाद में उन्होंने खुद को ग्रीस वेकेशन गिफ्ट भी कर दिया था।

टाइम्स ऑफ़ इंडिया के साथ बातचीत के दौरान शीतल ठक्कर ने अपनी जर्नी को शेयर किया और कहा कि उन्हें कैंसर है और इसका अहसास उन्हें तब हुआ जब वह लगातार बीमार हो रही थी। उनका काम करना भी काफी ज्यादा मुश्किल हो चुका था। 2 महीने तक सिर्फ वह क्लोज अप शॉट ही दे रही थी।

शीतल ठक्कर ने बताया कि शो से ब्रेक लेने के बाद में उन्होंने अपना टेस्ट करवाया तो पता चला कि उनको कैंसर है। इसी के चलते उन्होंने इंडस्ट्री को छोड़ दिया था और एक्ट्रेस ने बताया कि अब वह बिल्कुल ठीक है। इसीलिए वह अपनी स्टोरी को शेयर कर सकती हैं। अभिनेत्री ने कहा कि "मैं 32 कीमोथेरेपी के सेशन से गुजर चुकी हूं।"

अभिनेत्री ने आगे बात करते हुए कहा कि "मेरा बोन मैरो ट्रांसप्लांट करवाना काफी ज्यादा जरूरी हो गया था जिससे कि कैंसर वापस ना आए। बाद में 36 दिन तक मुझे आइसोलेशन में अस्पताल में रहना पड़ा। जब ऐसा कुछ होता है तब आपको महसूस होता है की छोटी-छोटी खुशियां और परिवार का साथ कितना ज्यादा जरूरी होता है।"

शीतल ने आगे बात करते हुए कहा कि "मेरे पति से लेकर भाई मेरे साथ हर एक टेस्ट के दौरान रहे थे। यह सिर्फ पेशेंट ही नहीं बल्कि परिवार के लिए भी काफी मुश्किल वक्त होता है। तब मेरी बेटी भी सिर्फ 10 साल की थी और मुझे उसे सब समझाना पड़ा था। वह बहुत ज्यादा स्ट्रांग है और इस बीच वह सिर्फ एक बार रोई जब उसने मुझे गंजे होते हुए देखा। मैंने उसको बताया था कि मुझे अपने बाल हटवाने पड़ेंगे।"

More from Filmibeat

Read more about: shital thakkar sasural simar ka
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X