वाकई में साशा सेक्सी है यार.
17 मई को पर्दे पर आदित्य चोपड़ा की फिल्म औरंगजेब पहुंच रही हैं। फिल्म अपनी इंटिमेट सींस की वजह से काफी चर्चा में है। फिल्म के बारे में बात करते हुए औरंगजेब के हीरो अर्जुन कपूर ने कहा कि फिल्म में जबरदस्ती कुछ भी ठूंसा नहीं गया है। हर चीज को जरूरत के हिसाब से रखा गया है। रही बात साशा आगा कि तो मैं बता दूं कि साशा बहुत सुंदर और सेक्सी है।
साथ ही वो बहुत ज्यादा आत्मविश्वासी भी है, उसकी बोल्डनेस की वजह से ही मैं भी अच्छे से बोल्ड सींस कर पाया। वरना एक-दो सींस में तो मैं भी घबरा गया था। फिल्म में अर्जुन कपूर का डबल रोल है। फिल्म एक एक्शन ड्रामा है।
मालूम हो कि हाल ही में फिल्म का पहला लुक जारी किया गया है। फिल्म के पहले ही लुक में साशा को सेक्सी गुड़िया के रूप में पेश किया गया है। फिल्म के पहले पार्ट में ही उन्हें बिकनी पहने और स्विमिंग करते दिखाया गया है। फिल्म को आदित्य चोपड़ा बना रहे हैं जबकि फिल्म का निर्देशन अतुल सभरवाल कर रहे हैं।
यूं तो साशा का फिल्मी करियर भारत में ही ओपन होगा लेकिन साशा पिछले दिनों अपने एक एमएमएस कांड के लिए चर्चा में रही हैं। रुसलान मुमताज के साथ उनके एमएमएस ने पाकिस्तान में खूब सुर्खिंया बटोरी थीं जिसके बाद सलमा ने अपनी बेटी का नाम जारा से बदलकर साशा कर दिया। इस फिल्म में जैकी श्राफ, ऋषि कपूर और अमृता सिंह भी अहम भूमिका में हैं।


Click it and Unblock the Notifications












