सलमा जैसी ही हॉट है साशा
बीते जमाने की सुपरडूपर हिट फिल्म निकाह की अभिनेत्री सलमा आगा को लोग आज भी नहीं भूले हैं। बेहद ही हॉट और सुंदर अभिनेत्री कही जाने वाली सलमा आगा की बेटी साशा आगा भी अब बॉलीवुड के कैनवस पर नजर आने वाली हैं वो भी यशराज बैनर की फिल्म औरंगजेब से।
कभी बी आर चोपड़ा की फिल्म से हिंदी सिनेमा के बीच उनकी मां ने कदम रखा था आज उनकी बेटी साशा आगा भी परंपरा का पालन करते हुए यशराज बैनर से ही बॉलीवुड में एंट्री को बेकरार हैं। फिल्म का नाम औरंगजेब है, जिसमें साशा के साथ अभिनेता अर्जुन कपूर हैं।
हाल ही में फिल्म का पहला लुक जारी किया गया है। फिल्म के पहले ही लुक में साशा को सेक्सी गुड़िया के रूप में पेश किया गया है। फिल्म के पहले पार्ट में ही उन्हें बिकनी पहने और स्विमिंग करते दिखाया गया है। फिल्म को आदित्य चोपड़ा बना रहे हैं जबकि फिल्म का निर्देशन अतुल सभरवाल करेंगे।

इस फिल्म में जैकी श्राफ, ऋषि कपूर और अमृता सिंह भी अहम भूमिका में हैं। सलमा आगा ने भी अपना फिल्मी करियर बी आर चोपड़ा प्रोडक्शन निकाह से शुरू किया था और इस फिल्म ने सफलता का नये झंडे गाड़े थे देखते हैं कि साशा औरंगजेब के जरिये क्या कमाल करती हैं?


Click it and Unblock the Notifications











