..................... Sarwat gilani faced postpartum depression after her daughter delivery wanted to kill daughter - Hindi Filmibeat

4 दिन की बच्ची को मारना चाहती थी ये मशहूर हीरोइन, पति ने ऐसे बचाया

Actress Wanted To Kill Daughter

Actress Wanted To Kill Daughter: पाकिस्तान की पॉपुलर अभिनेत्री सरवत गिलानी अभी के समय पर काफी मशहूर हो चुकी है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि वह तीन बच्चों की मां है। लेकिन हाल ही में उन्होंने पोस्टपार्टम डिप्रेशन को लेकर बात की और अपने अनुभवों को भी शेयर किया।

एक इंटरव्यू के दौरान सरवत गिलानी ने बताया कि वह मां बनने के बाद न्यूबॉर्न बेबी को मारना चाहती थी। एक्ट्रेस में इस पर बात करते हुए कहा कि "मैं अपने बच्चे से 4 दिन बाद मिली और मेरी खुद की सीरियस सर्जरी भी हुई थी। जब मैं अपने बच्चे को फीड करवा रही थी तो मैं भी स्ट्रगल कर रही थी और वो भी।"

सरवत गिलानी आगे बताती है कि "मुझे अचानक से ऐसी फीलिंग आई कि मैं इसको गिरा देती हूं। जिसके पास सारी टेंशन ही खत्म हो जाएगी और मैं फिर कमरे में जाकर बस रोने लग गई। मैंने अपने पति फहाद को कहा कि मैं इसको मारना चाहती हूं। फिर उन्होंने मुझे समझाया कि यह पोस्टपार्टम डिप्रेशन होता है।"

सरवत गिलानी आगे कहती है कि "मुझे पति ने समझाया कि कोई बात नहीं और यह तुम्हारी परमानेंट फीलिंग नहीं होती। लोगों को इस डिप्रेशन के बारे में अवेयर होना बहुत जरूरी है। अगर आप मां बनने के बाद अजीब सी फीलिंग महसूस करते हो तो आप यह नहीं हो। यह बस आपका मेंटल स्टेज होता है। लोगों को प्रेगनेंसी से पहले पोस्टपार्टम के बारे में पढ़ना बहुत जरूरी है।"

पाकिस्तानी एक्ट्रेस आगे कहती है कि "अगर यह आपको है तो आपको इसके बारे में पता होना बहुत जरूरी है। बाद में आपको अपनी सोच पर गिल्ट होता है कि आखिरकार मां होने के बावजूद आप ऐसा कैसे सोच सकते हो।"

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सरवत गिलानी ने 2014 में कॉस्मेटिक सर्जन और एक्टर फहद मिर्जा के साथ में शादी की थी। उनके तीन बच्चे हैं और बेटों के वक्त एक्ट्रेस को डिप्रेसिव फील नहीं हुआ। अभिनेत्री के काम की बात करें तो उन्हें जोयलैंड, यारियां और शादी और तुमसे जैसे शोज में देखा जा चुका है।

Read more about: sarwat gilani bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X