'पंचायत' और 'ग्राम चिकित्सालय' हैं अगर आपकी फेवरेट, तो इस वेब सीरीज को ना करें मिस, IMDb पर मिली 9.4 रेटिंग

Sarpanch Sahab

Sarpanch Sahab OTT Series: अगर आप 'पंचायत' और 'ग्राम चिकित्सालय' को अभी तक की सबसे जबरदस्त देसी वेब सीरीज मानते हैं, तो ठहरिए! क्योंकि 'सरपंच साहब' नाम की एक और धमाकेदार सीरीज OTT पर तेजी से ट्रेंड कर रही है।

30 अप्रैल 2025 को DD के OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर रिलीज हुई इस सीरीज ने आते ही दर्शकों का दिल जीत लिया और इसका सबूत है इसकी शानदार IMDb रेटिंग, जो है- 9.4, जो बताती है कि इसे कितना पसंद किया जा रहा है।

'पंचायत' के जाने-पहचाने कलाकार

इस सीरीज की सबसे खास बात है इसके कलाकार। 'पंचायत' सीरीज के लोकप्रिय चेहरे सुनीता राजवार, पंकज झा और विनीत कुमार एक बार फिर साथ नजर आ रहे हैं और उन्होंने इस कहानी में जान डाल दी है।

क्या है कहानी

कहानी है रामपुरा गांव की, जहां पंचायत चुनाव का माहौल गर्म है। यहां संजू नाम का एक पढ़ा-लिखा नौजवान, जो एक रिटायर्ड मास्टर का बेटा है, गांव में सिस्टम से जुड़ता है। वह गांव के ताकतवर नेता महेंद्र सिंह से प्रभावित तो होता है, लेकिन जब उसकी आत्मसम्मान को ठेस पहुंचती है, तो वह बदलाव लाने की ठान लेता है।

संजू चुनाव में उतरता है और गांव की राजनीति में उलझ जाता है। वहीं गांव में दो बड़े नेताओं- महेंद्र सिंह और त्रिवेणी मिश्रा के बीच सियासी जंग छिड़ी है और संजू इस खींचतान का फायदा उठाना शुरू कर देता है।

प्यार और राजनीति की टक्कर

संजू को महेंद्र सिंह की बेटी मधु से प्यार हो जाता है, जो खुद IAS की तैयारी कर रही है और अपने पिता की गंदी राजनीति से नफरत करती है। इस एंगल से कहानी और दिलचस्प हो जाती है।

लट्टन की बीड़ी फैक्ट्री और काले कारोबार का खुलासा

महेंद्र सिंह का खास आदमी लट्टन, जो गांव में उनका हर गलत काम संभालता है, कहानी में नया ट्विस्ट लाता है। लट्टन का बीड़ी का धंधा और बाकी गैरकानूनी काम कहानी को और तीखा बना देते हैं।

ह्यूमर, देसी फ्लेवर और गांव की रियल सिचुएशन

इस सीरीज में आपको पंचायत जैसी देसी फीलिंग, हल्का-फुल्का ह्यूमर और रूरल राजनीति की सच्चाई का शानदार मेल मिलेगा। जो लोग असली भारत की कहानियों में दिलचस्पी रखते हैं, उनके लिए 'सरपंच साहब' एक दमदार और फ्रेश सीरीज है, जिसे जरूर देखना चाहिए।

More from Filmibeat

Read more about: web series
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X