कोविड-19 की वजह से नहीं रखी जाएगी सरोज खान की प्रार्थना सभा- परिवार ने जारी किया बयान
बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का 71 की उम्र में गुरुवार देर रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनका जाना बॉलीवुड के लिए किसी झटके से कम नहीं रहा। सभी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने शोक व्यक्त किया। वहीं, परिवार ने भी एक बयान जारी करते हुए कहा कि वर्तमान कोविड 19 हालातों को देखते हुए किसी प्रार्थना सभा का आयोजन नहीं किया जाएगा।
सरोज खान के परिवार ने लिखा, "शुक्रिया आप सभी के संदेशों के लिए और मां के लिए प्रार्थना करने के लिए। वर्तमान कोविड-19 हालातों को देखते हुए किसी प्रार्थना सभा का आयोजन नहीं किया जाएगा। जब भी हालात बेहतर होंगे तो हम मिलेंगे और सरोज खान की जिंदगी को सेलिब्रेट करेंगे।"

सरोज खान को याद करते हुए अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, शाहरुख खान समेत तमाम कलाकारों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखे हैं और श्रद्धांजलि दी है। सबने नम आंखों से डांस मास्टर सरोज खान को याद किया है।


Click it and Unblock the Notifications











