मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन, अक्षय कुमार से लेकर तापसी पन्नू ने दी श्रद्धांजलि, जताया शोक

बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का बीती देर रात दिल का दौरा पड़ने की वजह से मुंबई में निधन हो गया। बता दें, सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद सरोज खान को 20 जून को बांद्रा स्थित गुरु नानक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, अस्पताल में भर्ती होने के बाद कोविड-19 जांच भी की गई थी, जिसमें संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई थी।

Recommended Video

Saroj Khan के निधन पर रो पड़ा Bollywood, कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन| FilmiBeat

सरोज खान के जाने से फिल्म इंडस्ट्री को एक और झटका लगा है। सरोज खान ने 2000 से ज्यादा गानों को कोरियोग्राफ किया था। 50 के दशक में सरोज ने बतौर बैकग्राउंड डांसर काम करना शुरू कर दिया था। खास बात है कि सरोज जी ने आखिरी बार कलंक फ़िल्म में बतौर कोरियोग्राफार काम किया था। माधुरी दीक्षित हमेशा उनके बेहद करीब रही थीं।

Saroj Khan

सरोज ख़ान का अंतिम संस्कार आज ही किया जाएगा। उनके पार्थिव शरीर को हॉस्पिटल से सीधा मिड चौकी चारकोप कब्रिस्तान ले जाया गया है। सोशल मीडिया पर फैंस और कलाकार उन्हें लगातार श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X