..................... नचले वे विथ सरोज खान Saroj Khan in Nach Le - Hindi Filmibeat

नचले वे विथ सरोज खान

By Staff


नए मनोरंजक चैनलों की भरमार में एक नए चैनल ने दस्तक दी है जिसका नाम है “एन डी टी वी इमेजिन". इस चैनल पर कई मनोरंजक कार्यक्रम की प्रस्तुति कर दर्शकों को लुभाने की कोशिश है. हर तरह के कार्यक्रमों के साथ एक अनोखा कार्यक्रम इस चैनल पर दिखाया जाने वाला है और उस अनोखे कार्यक्रम का नाम है “नचले वे विथ सरोज खान". नाम के मुताबिक इस कार्यक्रम में सितारों की तरह नाचने का सपना देखने वाले लोगों को सरोज खान डांस सीखाएंगी.

“मास्टर जी" की भूमिका में सरोज खान “नच बलिए" के बाद एक बार फिर टेलीविजन के माध्यम से अपने दर्शकों के साथ संपर्क स्थापित करेंगी. इस कार्यक्रम के बारे में सरोज खान का कहना है “मेरे शो को आप लोग गलत नज़रिए से न लें इसलिए मैं एक बात साफ कर देना चाहती हूं. यह कोई कॉम्पिटीशन नहीं हैं, कोई ऑडिशन नहीं है और न कोई रिएलिटी शो है. मैं टी वी पर नाचना सीखाऊंगी और दर्शक नाचेंगे.“भले ही यह रिएलिटी शो न हो मगर रिएलिटी शो से ही लोग डांस के प्रति काफी आकर्षित हुए हैं. इस बात से स्वयं सरोज खान भी सहमत हैं. उनका मानना है “पहले लोग डांस पर इतना ध्यान नहीं देते थे मगर जब से “नच बलिए" और “झलक दिखला जा" जैसे शो शुरू हुए हैं तब से लोग नाच के प्रति काफी एलर्ट हो गए हैं. “ बॉलीवुड की बेस्ट नायिका माधुरी दीक्षित को डांस का “एक दो तीन" सीखाने वाली मास्टर जी सरोज खान बॉलीवुड की किसी नायिका में माधुरी दीक्षित को नहीं पाती हैं.

इस सिलसिले में सरोज खान का कहना है “फिलहाल तो बॉलीवुड की किसी भी नायिका में मुझे माधुरी नज़र नहीं आती है मगर फिर भी मेरी तलाश जारी है. मैं तो चाहूंगी जैसे मेरी एक बेटी डांस में अच्छी है वैसी सब बेटियां हो जाएं। जहां तक माधुरी की बात है मुझे लगता है उसका मेरा पिछले जनाम का कोई लेना देना रहा होगा. “ भले ही बॉलीवुड की किसी भी नायिका में सरोज खान को माधुरी नज़र न आए मगर तेज़ी से उभरती नायिका विद्या बालन से उन्हें काफी उम्मीद है.
इस शो की रूप रेखा को देखते हुए ऐसा लगता है कि सरोज खान कई एकलव्यों को द्रोण बनकर सीखाने वाली हैं. अपने यहां आने वाले उन एकलव्यों को क्या वह प्राइवेट क्लास देंगी ? “ऐसा मैं नहीं कर सकती हूं क्योंकि एक साल तक इस शो के अलावा कुछ भी न करने की बंदिश है.

एन डी टी वी के साथ एक साल का कॉंट्रैक्ट है जिसके तहत मैं और कुछ नहीं कर सकती. यही वजह है कि इन दिनों बॉलीवुड में भी मेरा काम रुका पडा है. एक साल बाद अगर एन डी टी वी को मेरी ज़रूरत नहीं होगी तो मेरे प्राइवेट क्लासेस दुबारा शुरू हो जाएंगे, जो इस शो के कारण बंद हो गए हैं. अगर वे वहां आना चाहें तो उन सभी का स्वागत है.“ सरोज खान ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X