"रीमेक बनाओ तो मेरे लेवेल तक का बनाओ...वरना मुझे INVITE ना करो"
सरोज खान हमेशा दो टूक बातों के लिए जानी जाती हैं लेकिन इस बार उनके गुस्से का प्रकोप सीधा बेचारे दो बच्चों पर पड़ा है। अब वरूण औऱ आलिया इस नाराज़गी को कैसे दूर करेंगे पता नहीं।
बॉलीवुड में एक चीज़ बड़ी मुश्किल है और वो है सबको खुश रखना। अब वरूण धवन - आलिया भट्ट की बदरीनाथ की दुलहनिया के साथ भी ऐसा ही हो रहा है। नहीं समझे? अरे उनका तम्मा तम्मा रीमेक।
गाने की कोरियोग्राफर सरोज खान काफी नाराज़ हैं कि गाने को लॉन्च करते वक्त उन्हें नहीं बुलाया गया और अब गुस्से में वो काफी कुछ ऐसा कह रही हैं जो उनके जैसे सीनियर आर्टस्ट को बिल्कुल शोभा नहीं देता।

दरअसल, गाने को प्रमोट करने के लिए वरूण - आलिया ने एक वीडियो डाला जिसमें वो गाने के हुक स्टेप माधुरी दीक्षित से सीखते नज़र आए। इस पर कमेंट करते हुए सरोज खान ने कहा कि मेरी असिस्टेंट माधुरी दीक्षित डांस सिखाने के लिए थी।
वहीं उन्होंने कहा कि आजकल जितने भी रीमेक बन रहे हैं, किसी का कोई लेवेल नहीं है। जिस स्टैंडर्ड तक के गाने मैंने कोरियोग्राफ किए हैं, वो इन गानों में है ही नहीं। तो मैं ऐसी एवरेज चीज़ के लिए क्यों किसी इवेंट का हिस्सा बनूं।
[सलमान करेंगे ये ब्लॉकबस्टर रीमेक!]
गौरतलब है कि तम्मा तम्मा 90 के दशक में गदर हिट था और अब इस गाने की कोरियोग्राफर सरोज खान गाने के रीमेक में उन्हें इग्नोर करने से काफी नाराज़ हो गई हैं।
सरोज खान ने ये भी कहा कि अब उन्हें लगता है कि मास्टर जी बूढ़ी हो गई हैं, तो वो मेरे पास नहीं आए और माधुरी से सीखने चले गए। क्योंकि माधुरी थोड़ी बूढ़ी हुई है।
पढ़िए बॉलीवुड स्टार्स के बोल्ड बयान -


Click it and Unblock the Notifications