..................... Saroj Khan is unhappy with Tamma Tamma song new version - Hindi Filmibeat

Oh..No..वरूण और आलिया ने मेरे साथ ठीक नहीं किया..

कोरियोग्राफर सरोज खान बद्रीनाथ की दुल्हनिया के गाने तम्मा तम्मा को लेकर बेहद नाराज हैं। उन्होंने इस फिल्म के टीम के प्रति कड़े शब्दों में अपनी नाराजगी जाहिर की है।

बद्रीनाथ की दुल्हनिया में तम्मा तम्मा के रीमेक ने रिलीज होते ही लोकप्रिय हो गया। इस गाने में जहां आलिया भट्ट और वरूण धवन की डांस परफॉरमेंस तारीफ बटोर रही है।

वहीं दूसरी तरफ इस गाने के ओरिजिनल वर्जन की कोरियोग्राफर सरोज खान इससे बेहद नाराज हैं। उनकी नाराजगी के एक नहीं बल्कि कई कारण हैं।

Saroj Khan

सरोज खान ने इस गाने पर अपनी राय देते हुए कहा कि इस गाने के लांच पर मुझे नहीं बुलाया गया। खैर, मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।लेकिन इस फिल्म की टीम में इतनी समझ होनी चाहिए कि ओरिजनल गाने के कोरियोग्राफर को लांच पर बुलाया जाना चाहिए।

सरोज ने वरूण और आलिया की परफॉरमेंस पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि मैंने अभी इस पूरे गाने को नहीं देखा है। मैंने केवल इस गाने का ट्रेलर देखा है। मेरे पास इतना समय नहीं है। मैं अपने काम में बिजी रहती हूं।

रहा सवाल इस गाने में वरूण और आलिया की परफॉरमेंस का तो दोनों ही अच्छे डांसर हैं। हालांकि वरूण डांस करने में माहिर हैं। उन्होंने इस गाने में बेहतर तरीके से परफॉर्म किया है। हालांकि आलिया और माधुरी दीक्षित की कोई तुलना नहीं है। मुझे नहीं पता कि आलिया इस गाने में माधुरी के बराबर पहुंच पायी हैं या नहीं।

गौरतलब है कि सरोज खान की इस टिप्पणी पर वरूण धवन ने कहा कि मैं सरोज खान से माफी मांगता हूं। उन्हें नाराज होने का पूरा अधिकार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X