"मेरी उम्र हो गई...स्टारडम चला गया इसलिए फिल्म में मेरी जगह उसने ले ली!"
सरोज खान हमेशा दो टूक बातों के लिए जानी जाती हैं लेकिन इस बार उनके गुस्से का प्रकोप सीधा बेचारे दो बच्चों पर पड़ा है। अब वरूण औऱ आलिया इस नाराज़गी को कैसे दूर करेंगे पता नहीं।
बॉलीवुड में एक चीज़ बड़ी मुश्किल है और वो है सबको खुश रखना। अब वरूण धवन - आलिया भट्ट की बदरीनाथ की दुलहनिया के साथ भी ऐसा ही हो रहा है। नहीं समझे? अरे उनका तम्मा तम्मा रीमेक।
गौरतलब है कि ये गाना 90 के दशक में गदर हिट था और अब इस गाने की कोरियोग्राफर सरोज खान गाने के रीमेक में उन्हें इग्नोर करने से काफी नाराज़ हो गई हैं। इस गाने को रिलीज़ करने से पहले वरूण और आलिया ने संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की परमिशन ली।

अब बस यही बात सरोज खान को नागवार गुज़री। उनका कहना है कि फिल्म से पहले वरूण - आलिया माधुरी से तम्मा तम्मा स्टेप सीखने गए। जबकि असल में मैंने संजय और माधुरी को ये गाना सिखाया। संजय को सिखाने में तो पूरे दो महीने लग गए।
[#TooMuch: सुपरस्टार हैं तो क्या माधुरी दीक्षित की बेइज़्जती करेंगे]
लेकिन अब उन्हें लगता है कि मास्टर जी बूढ़ी हो गई हैं, तो वो मेरे पास नहीं आए और माधुरी से सीखने चले गए। क्योंकि माधुरी थोड़ी बूढ़ी हुई है।
वैसे सरोज खान अपने दो टूक बातों बयानों की वजह से काफी च्रर्चा में रहती हैं। अब देखना है कि उनकी नाराज़गी कोई दूर करता है या नहीं।
वैसे पढ़िए बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही दो टूक बयान


Click it and Unblock the Notifications











