सुपुर्द-ए-ख़ाक हुईं सरोज़ खान, गले मिलकर रोता दिखा परिवार- नम आंखों से दी अंतिम विदाई
कोरियोग्राफर सरोज खान ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। शुक्रवार सुबह 2 बजे मुंबई के बांद्रा स्थित गुरु नानक अस्पताल में उनका निधन हो गया। परिवार ने सरोज ख़ान को आज ही सुपुर्द-ए-ख़ाक कर दिया है। परिवार वालों ने उन्हें मलाड के कब्रिस्तान में दफ़नाया। उनकी बेटी ने बताया है कि अब तीन दिन बाद प्रार्थना सभा का आयोजन करवाया जाएगा।
अंतिम यात्रा से कुछ तस्वीरें बाहर आई हैं, जहां उनका परिवार गले मिलकर रोता हुआ दिख रहा है। सरोज खान के एक बेटे हामिद खान और दो बेटियां हैं जिनका नाम हिना खान और सुकन्या खान है।

सरोज डायबिटीज और इससे जुड़ी कई बीमारियों से जूझ रही थीं। हॉस्पिटल में भर्ती के बाद उनका कोरोना टेस्ट भी कराया गया था, जो कि निगेटिव आया था। परिवारवालों ने बताया कि उनकी हालत सुधर रही थी, लेकिन गुरुवार की रात अचानक ही उनकी तबीयत बेहद खराब हो गई और उन्होंने रात करीब 1.52 मिनट पर आखिरी सांस ली। वह 71 साल की थीं।


Click it and Unblock the Notifications