एक दो तीन पर आखिरकार सरोज खान ने दिया कमेंट, जानकर दंग रह जाएंगे आप

By Shweta K

Recommended Video

Jacqueline Fernandez's Ek do teen: Saroj Khan REACTS ! | FilmiBeat

कुछ दिनों पहले ही बागी 2 का गाना एक दो तीन रिलीज किया गया है जिसे अधिकतर लोगों ने नहीं पसंद किया है। अधिकतर लोगों ने माना कि माधुरी दीक्षित के इस आइकॉनिक गाने को दुबारा करने की कोशिश करना भी गलत है तो वहीं कई लोगों ने इसे अच्छा भी कहा है।हर कोई अभी तक माधुरी दीक्षित के गाने एक दो तीन के रियल कोरियोग्राफर सरोज के बयान का इंतजार कर रहा था। पहले तो सरोज खान ने कोई भी बयान देने से साफ इंकार कर दिया था।वहीं तेजाब के डायरेक्टर एन चंद्रा ने कहा था कि वो बागी 2 के मेकर्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। एक दो तीन का रीमेक ऐसा है मानो सेंट्रल पार्क को बोटैनिकल गार्डन में बदल दिया गया हो।

saroj-khan-finally-breaks-silence-on-jacqueline-fernandez-ek-do-teen-song-of-baaghi-2

लेकिन कोरियोग्राफर सरोज खान ने इसपर अपना बयान दिया है और कहा है कि "मुझे खुशी और गर्व है कि अहमद और गणेश ने हमें गाने के जरिए ट्रिब्यूट दिया।" साथ में सूत्रों की माने तो किसी तरह की कानूनी कार्रवाई बागी 2 के मेकर्स पर नहीं की जाएगी। सूत्र के अनुसार ये ऑरिजनल एक दो तीन की टीम को ट्रिब्यूट है। पूरी बागी 2 की टीम इस गाने पर काफी मेहनत की है।

आपको बता दें कि जैकलीन फर्नांडिस इस गाने में हैं और उन्होंने इसे अच्छा बनाने की पूरी कोशिश है लेकिन दर्शकों को माधुरी दीक्षित की एक दो तीन आज भी अधिक पसंद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X