सरोज खान ने निधन की खबर से टूट गईं माधुरी दीक्षित, कहा- 'एक दोस्त और गुरु को खो दिया'
फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। एक से बढ़कर गाने देने वालीं सरोज खान को 'मदर ऑफ डांस' भी कहा जाता है। खासकर माधुरी दीक्षित का उनसे गहरा नाता रहा है। माधुरी पर फिल्माए ज्यादा चर्चित गानों की कोरियोग्राफी का श्रेय सरोज खान को ही जाता है। माधुरी भी उन्हें अपना गुरु मानती थीं।
Recommended Video
सरोज खान के निधन से माधुरी दीक्षित सदमे में हैं। उन्होंने शोक प्रकट करते हुए लिखा- "अपने दोस्त और गुरु सरोज खान के निधन से मैं सदमे में हूं। मैं आपकी हमेशा शुक्रगुजार रहूंगी क्योंकि आपने ने ही मुझे मेरे डांसिंग टेलैंट को अच्छे से निखारने का मौका दिया था। इस दुनिया ने एक अद्भुत टैलेंट को खो दिया है। आपकी बहुत याद आएगी। परिवार के प्रति मेरी संवेदाएं हैं।"

गौरतलब है कि सरोज खान का बीती देर रात दिल का दौरा पड़ने की वजह से मुंबई में निधन हो गया। सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद उन्हें 20 जून को बांद्रा स्थित गुरु नानक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी सेहत में सुधार था, लेकिन गुरुवार रात अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और उन्होंने रात करीब 1.52 मिनट पर आखिरी सांस ली। वह 71 साल की थीं।


Click it and Unblock the Notifications