सरोज खान के निधन पर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- 'खुश होकर उन्होंने मुझे शगुन का एक रूपया दिया था'
दिग्गज कोरियोग्राफर सरोज खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री शोक में है। लगभग 5 दशकों तक फिल्मों में काम करने वालीं सरोज खान ने दो हजार से ज्यादा गानों की कोरियोग्राफी की है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने सरोज खान को याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट लिखा है। उन्होंने बताया कि मास्टर जी ने एक बार एक शॉट में उन्हें शगुन के तौर पर एक रुपया दिया था।
सरोज खान के निधन की खबर आते ही अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया था- 'हाथ जुड़े हैं, मन अशांत।' फिर उन्होंने इंस्टाग्राम पर सरोज खान से जुड़ी अपनी यादों को एक लंबे से पोस्ट में शेयर किया।

अमिताभ बच्चन ने लिखा- "जब मैंने शुरुआत की तो सरोज खान उस वक्त के बड़े डांस डायरेक्टर्स की असिस्टेंट थीं। यह बात फिल्म 'बंधे हाथ' के वक्त की है। फिल्म में करोड़ों लोगों के दिलों की धड़कन मुमताज थीं और डायरेक्टर थे ओपी रल्हान। मुमताज की दरियादिली थी कि वह एक नए कलाकार के साथ काम करने के लिए तैयार हो गईं, कहां वो बड़ी स्टार और मैं कुछ भी नहीं।"


Click it and Unblock the Notifications